Last Updated:

Rabri Ice Cream Recipe: गर्मियों में ठंडी और स्वादिष्ट मिठाई खाने का मजा ही अलग होता है. ऐसे में घर पर बनी रबड़ी आइसक्रीम स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. दूध, मलाई और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह क्रीमी डेजर्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. घर पर आसान तरीके से रबड़ी आइसक्रीम बना सकते हैं.

Zoom

घर पर आसान रेसिपी से रबड़ी आइसक्रीम बना सकते हैं.

Tips To Make Rabri Ice Cream: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी का मन कुछ ठंडा, मीठा और रिफ्रेशिंग खाने का करता है. बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम भले ही स्वादिष्ट लगती हों, लेकिन उनमें प्रिजर्वेटिव, ज्यादा शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल होता है. ऐसे में अगर आप घर पर ही स्वाद और सेहत से भरपूर आइसक्रीम बना लें, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. रबड़ी आइसक्रीम एक ऐसी ट्रेडिशनल इंडियन डेजर्ट है, जो रबड़ी के रिच स्वाद और आइसक्रीम की क्रीमीनेस का शानदार कॉम्बिनेशन है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं पड़ती. घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से आप स्वादिष्ट रबड़ी आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं.

रबड़ी आइसक्रीम बनाने के लिए जरूरी सामग्री

रबड़ी आइसक्रीम बनाने के लिए आपको 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1 कप कंडेंस्ड मिल्क और आधा कप मलाई की जरूरत होगी, जो आइसक्रीम को रिच और क्रीमी टेक्सचर देते हैं. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें 8-10 केसर के धागे और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर मिलाया जाता है. साथ ही 10-12 कटे हुए बादाम और पिस्ता डालने से इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है. मिठास के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार 3 से 4 बड़े चम्मच चीनी इस्तेमाल कर सकते हैं.

रबड़ी आइसक्रीम बनाने की आसान विधि

सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर उबाल लें. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वह नीचे से जले नहीं. जब दूध धीरे-धीरे गाढ़ा होकर आधा रह जाए, तब उसमें चीनी, केसर और इलायची पाउडर डाल दें.

अब दूध को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक उसकी कंसिस्टेंसी रबड़ी जैसी गाढ़ी न हो जाए. इसके बाद गैस बंद करें और मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब उसमें कंडेंस्ड मिल्क और मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें और मिश्रण को हल्का फेंट लें ताकि आइसक्रीम का टेक्सचर ज्यादा क्रीमी बने.

इसके बाद तैयार मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालकर 7-8 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें. बेहतर रिजल्ट के लिए बीच में 1-2 बार इसे निकालकर फेंट सकते हैं. इससे आइसक्रीम में बर्फ के क्रिस्टल नहीं बनते और स्वाद ज्यादा स्मूद आता है.

क्यों खास है रबड़ी आइसक्रीम?

रबड़ी आइसक्रीम सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती, बल्कि इसमें मौजूद ड्राई फ्रूट्स और दूध शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं. दूध में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. वहीं बादाम और पिस्ता शरीर को हेल्दी फैट्स और एनर्जी प्रदान करते हैं. घर पर बनी होने की वजह से इसमें किसी तरह के हानिकारक केमिकल या ज्यादा प्रिजर्वेटिव नहीं होते. इसलिए यह बाजार की आइसक्रीम की तुलना में ज्यादा हेल्दी मानी जाती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment