Last Updated:
Punjabi Dum Aloo Recipe: आगरा में दम आलू बेहद लोकप्रिय है. इस आसान रेसिपी के जरिए आप घर पर ही कम मेहनत में स्वादिष्ठ दम आलू तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इसको घर पर तैयार करने का एक जबरदस्त और आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करते हुए आप इसे बेहद कम मेहनत में घर पर ही बना सकते हैं. ये इतना स्वादिष्ठ बनेगा कि अंगुलियां तक चाट लेंगे.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा के खानपान की बात हो और देसी स्वाद का ज़िक्र न आए, ऐसा संभव नहीं है. इस ऐतिहासिक नगरी में आज भी पारंपरिक और सादा व्यंजन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इन्हीं खास देसी व्यंजनों में दम आलू की सब्जी का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. जो खास तौर पर यहां की पहचान बन चुकी है. आगरा में पंजाबी दम आलू खाने के कई शौकीन है. होटल, ढाबे आदि जगहों पर आसानी से पंजाबी दम आलू मिल जाते है. अगर आप भी घर में पंजाबी दम आलू बनाना चाहते हैं तो हम आपको आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे बनाने के लिए घर में मौजूद आसान मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.
ये है दम आलू बनाने की स्पेशल रेसिपी
सबसे पहले छोटे आलू लें. उसमें किसी नुकीले चाकू से छोटे छोटे छेद करें, जिससे मसाला आसानी से आलू के अंदर तक चला जाये. तेल या घी में इन्हें तबतक तलते रहना है, जबतक यह हल्के ब्राउन ना हो जाएं. उसके बाद पंजाबी दम आलू की ग्रेवी तैयार कर लें. इसके लिए 2 छोटे प्याज, 2 टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन आदि एकत्र कर लेने हैं. टमाटर और प्याज का अलग-अलग पेस्ट बना लेना है. अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट भी बनाना है.
ये हैं खास टिप्स
इसके बाद लो गैस पर घी-तेल को गर्म करना है. उसमें खड़े मसाले जैसे दो तेज पात के पत्ते, दो बड़ी इलायची, दो छोटी इलायची, छोटी चम्मच जीरा, तीन से चार लिंग और इतनी ही काली मिर्च… सभी मसालों को अच्छे से मिलाकर करीब 2-3 मिनट तक हिलाना है. इसके बाद प्याज को भूनने के लिए डाल देना है और जब तब वह ब्राउन ना हो जाएं उसे भून्नते रहना है.
उसके बाद उसमें अदरक, लहसुन और मिर्च का पेस्ट डाल लेना. इस दौरान थोड़ा गर्म पानी मिला लें, जिससे मसाला बर्तन में चिपके नहीं… अब इसे अच्छे से 3-4 मिनट तक मिक्स करना है और थोड़ा पकने देना है. इसके बाद थोड़ी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वाद अनुसार डालना है. अच्छे से सबको मिक्स करना है. थोड़ी देर बाद इसमें टमाटर का पेस्ट मिक्स कर देना है. सभी मसालों और सब्जी को पूरी तरह से करीब 4-5 मिनट तक पकने देना. इस दौरान बीच बीच में इसे हिलाते रहें.
थोड़ी देर में आप देखेंगे की तेल मसालों से अलग हो गया है. इसमें अब गर्म पानी थोड़ा सा डाल देना और जो आलू तले थे उन्हें डाल देना है. 1-2 मिनट तक मिक्स करके कुकर को बंद कर दें. इस दौरान फुल गैस पर एक कुकर की सिटी आने का इंतजार करें. सिटी आने के बाद कुकर की गैस को बंद कर दें और गैस निकलने का इंतजार करें. गैस निकलने के बाद कुकर के ढक्कन को खोल लें आप देखेंगे की आपकी पंजाबी दम आलू का कलर निखर कर आ चुका होगा. अब गैस चालू कर लें… इसमें गर्म मसाला, कस्तूरी मेथी और हरा धनिया डाल कर मिक्स कर लें. स्वाद के लिए थोड़ी से ग्रेवी को चैक कर लें. कुछ कमी हो तो एड कर सकते है, जिससे स्वाद बना रहे. थोड़ी देर मिक्स के बाद कुकर बंद कर दें और एक या दो सिटी और लेलें. उसके बाद कुकर बंद कर दें. गैस निकलने के बाद ढक्क्न को खोलें और आप देखेंगे कि आपकी पंजाबी दम आलू एकदम तैयार है. इसे आकर्षित बनाने के लिए कुछ हरा धनिया ऊपर से डाल सकते हैं.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें