Last Updated:
Paneer ko soft rakhne ke secret tips : पनीर शाकाहारी डाइट में प्रोटीन का सबसे बड़ा और भरोसेमंद स्रोत है. संतुलित आहार की बात हो तो पनीर का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन, पिछले कुछ सालों में बाजार में मिलने वाले पनीर में मिलावट की खबरें डराने लगी हैं. ऐसे में घर पर पनीर बनाना ही सबसे सेफ तरीका माना जा सकता है.
How to make soft paneer at home: जब घर पर पनीर बनाने की बात आती है, तो सबसे आम समस्या इसके ‘सख्त’ होने की होती है. विशेषज्ञ बताते हैं कि पनीर के सख्त होने के पीछे दो मुख्य कारण होते हैं: ओवर-प्रेसिंग और ओवर-हीटिंग. अक्सर लोग छेना अलग होने के बाद भी दूध को उबालते रहते हैं, जिससे नमी खत्म हो जाती है. दूसरी गलती यह होती है कि पनीर को सेट करने के लिए लोग उस पर 3-4 किलो का वजन 2 से 4 घंटे के लिए रख देते हैं. इससे सारा मॉइस्चर निकल जाता है और पनीर सख्त हो जाता है.
घर पर हलवाई जैसा सॉफ्ट पनीर बनाने का पहला सीक्रेट है ‘एसिड’ यानी नींबू या सिरका डालने का तरीका. लोग अक्सर दूध उबलते ही सारा रस एक साथ डाल देते हैं, जिससे पनीर कड़ा हो जाता है. सही तरीका यह है कि आप एक-एक चम्मच करके नींबू का रस डालें और धीरे-धीरे चलाएं. जैसे ही पानी साफ और हरा दिखने लगे, एसिड डालना तुरंत बंद कर दें.
छानने के बाद का अगला स्टेप बहुत महत्वपूर्ण है जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं. छेने को मलमल के कपड़े में छानने के बाद उसे तुरंत नल के ठंडे पानी से 15-30 सेकंड के लिए धोएं. ऐसा करने से न केवल कुकिंग प्रोसेस रुक जाती है और सॉफ्ट टेक्सचर लॉक हो जाता है, बल्कि नींबू या सिरके का बचा हुआ खट्टा स्वाद भी पूरी तरह साफ हो जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
छानने के बाद का अगला स्टेप बहुत महत्वपूर्ण है जिसे अक्सर लोग भूल जाते हैं. छेने को मलमल के कपड़े में छानने के बाद उसे तुरंत नल के ठंडे पानी से 15-30 सेकंड के लिए धोएं. ऐसा करने से न केवल कुकिंग प्रोसेस रुक जाती है और सॉफ्ट टेक्सचर लॉक हो जाता है, बल्कि नींबू या सिरके का बचा हुआ खट्टा स्वाद भी पूरी तरह साफ हो जाता है.
पनीर को दबाकर सेट करने के समय को लेकर भी कई मिथक हैं. कई लोग इसे घंटों तक भारी वजन के नीचे छोड़ देते हैं, जो गलत है. पनीर को अधिकतम 30-40 मिनट ही दबाना चाहिए. अगर आप भुर्जी बना रहे हैं तो 15-20 मिनट काफी हैं, और अगर टिक्का या कबाब बनाना है तो इसे 50 मिनट तक दबा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कभी नहीं.
पनीर सेट होने के बाद एक और ‘स्मार्ट ट्रिक’ है बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल. दबाने के बाद पनीर को सीधे काटने के बजाय 10-15 मिनट के लिए ठंडे पानी में भिगो दें. यह स्टेप पनीर की बाहरी सतह को फर्म करता है और अंदर की नमी को बरकरार रखता है. इससे पनीर के टुकड़े करी में डालने के बाद भी नहीं टूटते और अंदर से मलाईदार बने रहते हैं.
अंत में, यह ध्यान रखें कि पनीर को कभी भी दबाने के तुरंत बाद फ्रिज में न रखें. इससे वह बाहर और अंदर से समान रूप से ठंडा होकर सख्त हो जाता है. ऊपर बताए गए इन आसान और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर आप घर पर ही शुद्ध, सुरक्षित और रुई जैसा नरम पनीर बना सकते हैं, जो स्वाद और सेहत दोनों में लाजवाब होगा.