Last Updated:

Purvi Champaran Famous Water Fry Mutton: जब-जब मटन की बात आती है तो दिमाग में खूब सारा तेल आता है. जबकि पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में NH 28 किनारे एक होटल है जिनका पानी वाला मटन खूब फेमस है. ये इनकी खासियत है और बड़े-बड़े अधिकारी, मंत्री भी इसका स्वाद लेने आते हैं.

ख़बरें फटाफट

पूर्वी चंपारण/आदित्य गौरव: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक ऐसे खास होटल की कहानी सामने आई है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यह एक ऐसा होटल है जहां मटन तेल नहीं, बल्कि पानी में बनता है. पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर में NH 28 के किनारे छतौनी में स्थित इस विशेष होटल का नाम है द सोनी जायसवाल. इस होटल के मौजूदा संचालक धीरज जायसवाल से जब बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि उनके मामा यादव लाल शाह ने 2015 में इसे शुरू किया और शुरुआत में होटल की वैसी स्थिति नहीं थी, जो आज है. धीरज जायसवाल बताते हैं कि होटल के एक शेफ द्वारा बनाई गई एक खास डिश ने उनके होटल की तकदीर और तस्वीर दोनों ही बदल दी.

इस डिश का नाम है पानी मटन
दरअसल इस खास डिश का नाम है पानी मटन, जिसे बहुत से लोग नून-पानी भी कहते हैं. वे बताते हैं कि पानी में बने इस मटन का स्वाद गजब का होता है और यही वजह है कि चंपारण के साथ-साथ अन्य जिलों के लोगों को भी यह खास डिश खूब पसंद आती है. वे बताते हैं कि उनके यहां अन्य जिले जैसे पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और गया जिले से भी लोग मटन खाने आते हैं. इसके साथ ही बड़े-बड़े वीआईपी लोग और बड़े-बड़े अधिकारी भी उनके यहां के मटन का स्वाद जरूर चखते हैं.

पांच साल से आ रहे हैं मटन खाने
बातचीत के क्रम में जब एक नौजवान ग्राहक से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि वो लगातार चार-पांच साल से इस होटल में खाते आ रहे हैं और उन्हें यहां का पानी मटन काफी पसंद है. एक अन्य ग्राहक, जो मुजफ्फरपुर से पानी मटन खाने आए थे, उन्होंने भी यहां के मटन की जमकर तारीफ की.

लोकेशन का मिलता है फायदा
होटल संचालक धीरज जायसवाल का कहना है कि उनके होटल को लोकेशन का भी अच्छा फायदा मिला है और बस स्टैंड नजदीक होने के कारण उनके यहां 12 बजे रात तक ग्राहक मटन का स्वाद लेने आते हैं. उन्होंने बताया कि उनके यहां चंपारण घूमने आए पर्यटक भी आते हैं, जिनमें विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं. धीरज जायसवाल का कहना है कि उनके यहां का पानी मटन तो प्रसिद्ध है ही, साथ ही बहुत से लोग मटन स्टू, मटन हांडी, मटन कबाब, चिकन ताश वगैरह भी खाने आते हैं.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment