जमशेदपुर में राजस्थानी दही भल्ला चाट का स्वाद लेना चाहते हैं तो कालीमाटी रोड पर साकची गुरुद्वारा के अपोजिट साइड आएं. यहां राहुल के ठेले पर इनका आनंद लिया जा सकता है. सत्तूभरी पापड़ी जैसी छोटी कुरकुरी कचौरी, इनके ऊपर दही भल्ला, मटर की सब्जी, प्याज, मसाला, नाइनलोन सेव डालकर परोसा जाता है. राजस्थानी चाट से इंस्पायर यह टेस्ट यहां के लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. कीमत भी पॉकेट फ्रेंडली है, आपको 30 रुपये में यह बेहतरीन स्वाद मिल जाएगा. गर्मी के मौसम में खासतौर पर यह ठंडे दही वाली चाट लोगों को खूब भाती है. तो अगली बार इस तरफ जाएं तो ये चाट जरूर ट्राई करें.