Last Updated:

How to make perfectly fluffy Jeera Rice: काफी लोग चावल खाते हैं. इसे थोड़ा स्वादिष्ट बनाने के लिए जीरा राइस ओवन या कुकर में बनाते हैं, लेकिन ये चिपचिपा और लिसलिसा बन जाता है. आपने काफी ट्राई किया लेकिन ये ड्राई, खिले-खिले नहीं बनते. आप शेफ कुणाल कपूर का ये वीडियो रेसिपी देखकर बना सकते हैं परफेक्ट जीरा राइस. जानें इसकी रेसिपी.

Zoom

खिला-खिला जीरा राइस कैसे बनाएं?

How to make perfectly fluffy Jeera Rice: चावल देश का मुख्य भोजन है, जिसे हर दिन ज्यादातर लोग खाना पसंद करते हैं. चावल कई वेरायटी में मिलता है और सभी का स्वाद, खूशबू, आकार अलग होते हैं. आप हर दिन सादा चावल बनाकर खाते होंगे. हालांकि, कभी-कभी वीकेंड पर जीरा राइस भी लोग बनाकर खाते हैं. जीरा राइस की रेसिपी बहुत ही सिंपल होती है, फिर भी कुछ लोगों से ये परफेक्ट तरीके से नहीं बन पाता है. खिले-खिले बनने की बजाय चिपचिपे से बन जाते हैं. फिर स्वाद भी परफेक्ट नहीं लगता है. तो आखिर किस तरह से जीरा राइस बनाना चाहिए, ताकि ड्राई, एक-एक चावल का दाना अलग और खिला रहे. बता रहे हैं जीरा राइस बनाने की परफेक्ट टेक्नीक और रेसिपी के बारे में शेफ कुणाल कपूर. आप उनके यूट्यूब चैनल पर जाकर सही तरीके से जीरा राइस बनाना सीख सकते हैं. जानिए यहां ओवन में खिले-खिले जीरा राइस बनाने की विधि.

खिले-खिले जीरा राइस कैसे बनाएं?

सामग्री तड़के के लिए
समय: 4 मिनट

तेल या घी– 1 बड़ा चम्मच
काली इलायची – 2
तेज पत्ता – 2
जीरा – ½ छोटा चम्मच
नमक – एक बड़ी चुटकी
पानी – 1 कप

माइक्रोवेव में चावल पकाने के लिए

समय: 10 मिनट, माइक्रोवेव पावर: मैक्स

बासमती चावल – ½ कप
नमक – एक चुटकी (वैकल्पिक)
पानी – 1 कप

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

जीरा राइस बनाने की विधि
आप चावल को अच्छी तरह से 2-3 बार पानी से धो लें. इसे 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. अब बाउल से पानी निकाल दें. आपके पास समय कम है तो आप जीरा राइस माइक्रोवेव में पका सकते हैं. ओवन में चावल चिपचिपे नहीं बनते, एक-एक दाना खिला-खिला सा नजर आता है. जीरा राइस बनाने के लिए आपको ओवन का सेफ बाउल लेना है. इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल या घी, 2 बड़ी इलायची, 2 तेज पत्ते और ½ छोटा चम्मच जीरा डालें. इसे पावर 100 पर 3 मिनट तक माइक्रोवेव करें, ताकि तड़का अच्छी तरह तैयार हो जाए. अब इसमें भिगोए हुए चावल को डाल दें. हल्का सा नमक और एक कप पानी डालकर मिक्स कर लें. इसे माइक्रोवेव में मैक्स पावर पर सेट करके 10 मिनट के लिए पकने दें. चावल पकने के बाद उन्हें तड़के के साथ हल्के हाथों से मिला लें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. जब पक जाए तो ओवन से चावल का बाउल निकाल कर फोर्क की मदद से थोड़ा सा मिक्स कर लें. अब तैयार चावल को 5 मिनट तक ढककर छोड़ दें ताकि हल्का सा भी पानी हो तो वो सूख जाए. इसके बाद गर्मागर्म परोसें.

कुकर में खिले-खिले जीरा राइस कैसे बनाएं
इन्हीं सामग्री के साथ आप कुकर में भी जीरा राइस बेहद खिले-खिले बना सकते हैं. चावल को धोकर भिगो दें. अब कुकर में घी डालकर गर्म करें. इसमें जीरा डालकर कर चटकने दें. अब तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर कुछ सेकंड तक भूनें. अब कुकर में भिगोए हुए चावल को डाल दें और अच्छी तरह से मिक्स करें. 1 से 2 मिनट चावल को भूनने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक और अंदाज से पानी डालें. कुकर का ढक्कन लगाकर इसे मीडियम आंच पर 1 से 2 सीटी आने तक ही पकाएं. जैसे ही सीटी आए गैस बंद कर दें. कुकर का ढक्कन खोलें नहीं, बल्कि भाप खुद निकलने दें. इससे चावल में पानी होगा या कच्चे होंगे कुछ दानें तो पक जाएंगे. ढक्कन खोलने के बाद चावल को तुरंत न चलाएं. पहले 5 मिनट ऐसे ही रहने दें, उसके बाद कांटे के चम्मच से मिक्स करें.

खिले-खिले जीरा राइस बनाने के टिप्स
पुराने बासमती चावल लें.
पकाने से पहले चावल को धोने के बाद 15-20 मिनट के लिए भिगोएं.
घी में जीरा, इलायची का तड़का लगाने के समय भी चावल को भूनें.
पानी बहुत अधिक ना डालें वरना खिचड़ी की तरह गीला हो जाएगा.
कुकर में बना रहे हैं तो 1 सीटी से अधिक न लगाएं.
जब गैस बंद कर दें तो खुद से भाप को निकलने दें.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment