Last Updated:
Rugda Mushroom Recipe: झारखंड में इन दिनों छात्र आंदोलन चल रहा है, स्टूडेंट्स शिक्षा प्रणाली में सुधार और हाल हे JSSC CGL एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. लेकिन इस बीच एक बात और वहां के लोग कह रहे हैं वो है कि इस राज्य को लोग नहीं जानते. इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसे पारंपरिक सब्जी की रेसिपी आपके लिए लेकर आ रहे हैं जिसे झारखंड का सफेद सोना भी कहा जाता है.
Rugda Mushroom Recipe In Hindi: झारखंड की पहचान केवल खनिज संपदा और घने जंगलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां के पारंपरिक फूड्स काफी दिलचस्प हैं. इन्हीं में शामिल है रुगड़ा मशरूम. स्थानीय लोग इसे प्यार से “पुट्टू” भी कहते हैं. बरसात का मौसम आते ही जंगलों में साल के पेड़ के नीचे उगने वाला यह दुर्लभ मशरूम बाजारों में दिखाई देने लगता है. इसकी मांग इतनी ज्यादा होती है कि कई लोग इसे झारखंड का “सफेद सोना” तक कहते हैं.
खास बात यह है कि रुगड़ा केवल स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी काफी फायदेमंद माना जाता है. आदिवासी समुदाय लंबे समय से इसे अपने पारंपरिक भोजन का हिस्सा बनाता आ रहा है. हालांकि इसकी उपलब्धता सीमित होती है और यह ज्यादा दिनों तक सुरक्षित नहीं रह पाता, इसलिए इसके बारे में पूरे देश में कम ही लोग जानते हैं. लेकिन अगर आप लोकल फूड्स लवर हैं, और मानसून में कुछ नया और देसी स्वाद चखना चाहते हैं, तो रुगड़ा मशरूम की स्वादिष्ट करी जरूर ट्राई कर सकते हैं.
रुगड़ा मशरूम करी रेसिपी
सामाग्री
500 ग्राम रुगड़ा मशरूम
1/4 तेल
2 बारीक कटा प्याज
3 टमाटर
1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
नमक स्वादानुसार
1/2 हल्दी
1/2 लाल मिर्च पाउडर
1/2 धनिया पाउडर
1/2 गरम मसाला
हरा धनिया
हरी मिर्च
विधि
- सबसे पहले रुगड़ा मशरूम को बीच से काटकर अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके रुगड़ा को हल्का सा भून लें और अलग रख दें.
- अब उसी पैन में बाकी तेल डालकर गर्म करें. इसमें जीरा और कटा हुआ प्याज डालें और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक पकाएं. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ मिनट तक भूनें ताकि उसकी कच्ची महक खत्म हो जाए.
- इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर मसालों को अच्छी तरह पकाएं. अब कटे हुए टमाटर और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं.
- जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें भुना हुआ रुगड़ा डालें और अच्छी तरह मिला लें. अब लगभग एक कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं. यदि आपको गाढ़ी ग्रेवी पसंद है तो पानी कम रखें.
- अंत में गरम मसाला, कटी हरी मिर्च और हरा धनिया डालें. पैन को ढककर दो मिनट तक रहने दें। आपकी स्वादिष्ट रुगड़ा करी तैयार है.
पोषण से भरपूर है रुगड़ा
रुगड़ा मशरूम को पोषण का खजाना माना जाता है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम और आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही कारण है कि यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें