भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले को 90 रनों से अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने इसी के साथ आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में एकबार फिर से नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा कर लिया है, जिसे उन्होंने 13 दिन पहले इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में हार के साथ गंवा दिया था। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने जहां टी20 में पहली सीरीज जीत हासिल की तो वहीं उन्होंने अपना खोया सम्मान भी वापस पा लिया है। ऐसे में अब भारतीय टीम की नजरें जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले को भी जीतकर अपने अंतर को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।
इंग्लैंड पहुंची दूसरे नंबर पर
आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट को देखा जाए तो उसमें भारतीय टीम अब 268 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर काबिज हो गई है। वहीं दूसरे नंबर पर अब इंग्लैंड की टीम है जिसके भी 268 रेटिंग प्वाइंट हैं, लेकिन दशमलव की गणना करने पर टीम इंडिया उनसे थोड़ा आगे है। ऐसे में भारतीय टीम के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी अहम रहने वाला है जिसमें वह जीत हासिल करने के साथ अपने रेटिंग प्वाइंट को और सुधार सकते हैं। टी20 टीम रैंकिंग में बाकी किसी दूसरी टीम की स्थिति में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर की पोजीशन पर है। वहीं पाकिस्तान की टीम 240 रेटिंग प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर है।
आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग
दूसरे टी20 मैच में दिखा ईशान किशन के बल्ले का कमाल
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाने में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का अहम योगदान देखने को मिला, जिन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में 9 चौके और दो छक्कों के दम पर 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा उपकप्तान तिलक वर्मा जो पिछले काफी समय से खराब प्रदर्शन के चलते आलोचना का सामना कर रहे थे उनके बल्ले से भी 60 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। अब दोनों टीमों के बीच में इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 26 जुलाई को हरारे के मैदान पर ही खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें