नई द‍िल्‍ली. सोशल मीडिया (Social Media) एक एक ऐसा माध्यम है, जहां आपको आज के समय में हर तरह के जवाब मिल जाएंगे. कई बार हम किसी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले भी उसके रिव्यूज देखा करते हैं, और कई बार हम किसी के रिव्यूज देख उस प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं. इन सब में सबसे बड़ा हाथ यूट्यूबर और ब्लॉगर्स का है जो हमें सभी तरह की जानकारी बड़े आसान और क्रिएटिव तरीके से देते हैं. आपको बता दें कि यूट्यूब (YouTube) उन प्रमुख स्थानों में से एक है जहां, यूट्यूबर्स (Youtubers) हर तरह की जानकारी को बेहद अच्छे तरीके से लोगों तक पहुंचाया करते हैं.

यूट्यूबर होगा टोगा (Hoga Toga) उर्फ एमडी सितारे जाने माने यूट्यूबर्स (Youtubers) में से एक हैं जो बहुत ही आसान और अनोखे तरीके से टेक रिव्यूज द्वारा मार्केट की मदद कर रहे हैं. आपको बता दें कि वह अपने रचनात्मक और आकर्षक कंटेंट से चैनल ​​होगा टोगा के द्वारा तकनीकी बाज़ार के लिए काफी बड़े स्तर पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Flipkart बजट धमाका सेल! कपड़े, फुटवियर पर पाएं 80% तक की छूट, 90% डिस्काउंट पर भी करें शॉपिंग 

एमडी सितारे के होगा टोगा चैनल पर 5 .2 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और साथ ही साथ उनके पास दो अन्य YouTube चैनल हैं जिनका नाम होगा टोगा प्ले हैं, जिसके 900k सब्सक्राइबर्स हैं और इस चैनल पर वह गेमिंग वीडियो अपलोड करते हैं. और होगा टोगा अनबॉक्स, जहां उनके 30k फॉलोअर्स हैं और वहां वह टेक अनपैकिंग की वीडियो अपलोड करते हैं.

2017 में होगा टोगा के 100K फॉलोअर्स पूरे होने पर उन्हें यूट्यूब की ओर से सिल्वर अवार्ड भी मिल चुका है और साथ ही साथ 2018 में 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे करने पर उन्हें गोल्डन अवार्ड मिला है. उनके यूट्यूब चैनल पर 350 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हैं.

ये भी पढ़ें: Amazon App पर एक छोटा सा काम करके घर बैठे जीत सकते हैं 20 हज़ार रुपये! जानें क्या है आसान तरीका 

एमडी सितारे बचपन से ही टेक्नोलॉजी के तरफ आकर्षित थें. और अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी होते ही उन्होंने केवल 18 साल की उम्र में अपने बड़े भाई एम गुड्डू के साथ एक बैग फैक्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था. 2013 में उन्होंने अपने भाई और करीबियों के प्रोत्साहित करने पर YouTube चैनल शुरू किया.

और अब टीम होगा टोगा में लगभग 11 से 15 सदस्य हैं, जिसमें कुछ उनके उनके परिवार के लोग हैं और कुछ उनके पास फुलटाइम जॉब करते हैं. अगर आपको किसी भी तरह का अपडेट या नए तकनीक से जुड़ी जानकारी लेनी हैं तो आप उनके सोशल मीडिया से ले सकते हैं.

Tags: Social media, Tech news, YouTubers



Source link

Write A Comment