Dhaba Style Aloo Parath Recipe: घर पर आलू के पराठे बनाना हर किसी को आता है, लेकिन जब बात ढाबा स्टाइल फूले हुए और क्रिस्पी पराठों की आती है, तो अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. कभी पराठा बेलते वक्त फट जाता है, तो कभी वो अंदर से कच्चा और बाहर से सॉफ्ट रह जाता है. कई बार आलू की स्टफिंग सही नहीं बनती, तो कभी आटा ही सही तरीके से तैयार नहीं होता. असल में ढाबे वाले पराठे बनाने के पीछे कुछ छोटे छोटे सीक्रेट होते हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं. जैसे आटे में क्या मिलाना है, मसाले कैसे तैयार करने हैं और तवे पर सेकने का सही तरीका क्या है.

अगर इन बेसिक चीजों को सही तरीके से समझ लिया जाए, तो घर पर भी बिल्कुल ढाबे जैसा स्वाद पाया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको वही आसान तरीका बता रहे हैं, जिसमें बेसन का खास ट्विस्ट, कूटे हुए मसालों की खुशबू और सही तकनीक मिलकर आपके पराठे को गुब्बारे जैसा फूला और बाहर से एकदम कुरकुरा बना देंगे.

कूटे हुए मसालों से आएगा ढाबा वाला असली स्वाद
ढाबा स्टाइल पराठे का सबसे बड़ा राज ताजे मसालों में छुपा होता है. अगर आप रेडीमेड पाउडर मसाले डालते हैं, तो स्वाद अच्छा तो आता है लेकिन वो देसी खुशबू नहीं मिलती जो ढाबे के पराठों में होती है. इसके लिए आपको साबुत धनिया, जीरा और काली मिर्च को हल्का सा कूट लेना है. इसके साथ अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को भी दरदरा पीस लें. जब ये मसाले आलू की स्टफिंग में मिलते हैं, तो हर बाइट में एक अलग ही खुशबू और स्वाद महसूस होता है. यही छोटी सी ट्रिक आपके पराठे को साधारण से खास बना देती है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

आटे में बेसन मिलाने का सीक्रेट
अब बात आती है उस खास चीज की जो आपके पराठे को ढाबा जैसा टेक्सचर देती है. आटा गूंथते समय गेहूं के आटे में थोड़ा सा बेसन जरूर मिलाएं. इसके साथ नमक और अजवाइन डालें. बेसन मिलाने से पराठे का बाहरी हिस्सा ज्यादा क्रिस्पी बनता है और बेलते समय फटने की समस्या भी कम हो जाती है. ध्यान रखें कि आटा बहुत सख्त न हो, बल्कि सॉफ्ट और मुलायम गूंथा जाए. आटा गूंथने के बाद उसे कम से कम 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, इससे ग्लूटन सेट होता है और पराठा आसानी से बेल जाता है.

आलू की स्टफिंग को परफेक्ट बनाने का तरीका
अक्सर लोग आलू को मैश करते समय उसमें गुठलियां छोड़ देते हैं, जिससे पराठा बेलते वक्त फट जाता है. इसका आसान तरीका है कि उबले हुए आलू को कद्दूकस करें. अब इसमें कूटे हुए मसाले, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक, बारीक कटी प्याज और हरा धनिया डालें. अमचूर पाउडर पराठे में हल्का खट्टापन लाता है, जिससे उसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है. स्टफिंग न ज्यादा गीली होनी चाहिए और न ही बहुत सूखी.

पेड़ा बनाकर भरने की सही तकनीक
पराठा भरते समय जल्दबाजी करना सबसे बड़ी गलती होती है. सबसे पहले आलू की स्टफिंग के छोटे छोटे गोले बना लें. अब आटे की लोई को हाथ से फैलाकर उसमें आलू का गोला रखें और चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दें. इसके बाद हल्के हाथों से थपथपाकर फैलाएं और फिर बेलन से धीरे धीरे बेलें. इससे स्टफिंग बराबर फैलती है और पराठा फटता नहीं है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment