Last Updated:
Jodhpuri Mirchi Vada Recipe: शाम के नाश्ते में अगर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन हो, तो जोधपुरी मिर्ची वड़ा एक बेहतरीन विकल्प है. बाहर मिलने वाले मिर्ची वड़े जैसा स्वाद आप घर पर भी आसानी से पा सकते हैं. इसके लिए बड़ी हरी मिर्च में मसालेदार आलू की स्टफिंग भरकर बेसन के घोल में डुबोएं और गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें. कुरकुरा मिर्ची वड़ा हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ परोसें. शाम की चाय के साथ इसका स्वाद परिवार के सभी लोगों को जरूर पसंद आएगा.
शाम की चाय के साथ प्याज के पकौड़े तो आपने कई बार खाए होंगे, लेकिन अगर कुछ नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो जोधपुरी मिर्ची वड़ा जरूर बनाएं. राजस्थान का यह मशहूर स्नैक अपने तीखे और कुरकुरे स्वाद के लिए पसंद किया जाता है. इसमें बड़ी हरी मिर्च के अंदर मसालेदार आलू की स्टफिंग भरी जाती है और फिर बेसन के घोल में लपेटकर तला जाता है तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. ( प्रतीकात्मक फोटो )
मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बैटर की सामग्री तैयार करें. इसके लिए 2 कप बेसन, आधा चम्मच अजवाइन, स्वादानुसार नमक, एक चुटकी बेकिंग सोडा और जरूरत के अनुसार पानी लें. भरावन के लिए 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, 2 बड़े चम्मच तेल, चुटकीभर हींग और अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का पेस्ट चाहिए. मसालों में हल्दी, 2 चम्मच काली मिर्च, आधा चम्मच गरम मसाला, 2 चम्मच कसूरी मेथी, उबले आलू, 1 चम्मच अमचूर, नमक और हरी धनिया लें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 2 कप बेसन, नमक, अजवाइन और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार करें. बैटर को हाथ या व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंटें, ताकि इसमें कोई गांठ न रह जाए. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला है. बैटर की कंसिस्टेंसी ऐसी होनी चाहिए कि वह मिर्च पर आसानी से कोट हो जाए. तैयार घोल को कुछ देर के लिए रख दें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले साबुत धनिया, जीरा और सौंफ को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें पिसे हुए मसाले व चुटकीभर हींग डालकर धीमी आंच पर 30 सेकंड से 1 मिनट तक भूनें. इसके बाद कसूरी मेथी और थोड़ा पानी डालकर मसालों को 1-2 मिनट पकाएं. अब उबले हुए आलू छीलकर अच्छी तरह मैश करें और पैन में डाल दें. इसमें अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. पोटैटो मैशर की मदद से सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते हुए मैश करें. जब मिश्रण अच्छी तरह एकसार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और स्टफिंग ठंडी होने दें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
सबसे पहले सभी हरी मिर्चों को अच्छी तरह धोकर कपड़े से पोंछ लें. अब प्रत्येक मिर्च में लंबाई में चीरा लगाएं और उसका ऊपरी सिरा काट दें. चम्मच की मदद से मिर्च के अंदर मौजूद बीज निकाल लें. इसी तरह सभी मिर्च तैयार करें. अब तैयार आलू की स्टफिंग को मिर्च के अंदर अच्छी तरह दबाकर भरें. इसके बाद भरी हुई मिर्च को बेसन के बैटर में डुबोकर चारों तरफ से कोट करें. गरम तेल में मिर्ची वड़े को मीडियम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार वड़ों को छलनी में निकालकर अतिरिक्त तेल निकलने दें. ( प्रतीकात्मक फोटो )