How To Make Bombay Vegetable Sandwich : अगर आप फूडी हैं और आपको तीखा, चटपटा और क्रिस्पी खाना पसंद है, तो मुंबई का मशहूर ‘बॉम्बे सैंडविच’ आपने जरूर खाया होगा. मुंबई की हर गली और नुक्कड़ पर मिलने वाला यह सैंडविच सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक इमोशन है. लेयर्स में कटी सब्जियां, आलू का चटपटा मसाला और तीखी हरी चटनी का कॉम्बिनेशन हर किसी का दिन बना देता है. मशहूर शेफ अजय चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस आइकॉनिक देसी सैंडविच की असली और आसान रेसिपी शेयर की है.

अगर आप भी बाजार जैसा क्रिस्पी और लोडेड सैंडविच घर पर बनाना चाहते हैं, तो आइए नोट करते हैं इसकी स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी.

सैंडविच बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

ब्रेड : 4 स्लाइस

मसाले के लिए: 2 उबले और मैश किए हुए आलू, जीरा, राई, कढ़ी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, प्याज, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक.

चटनी के लिए: हरा धनिया, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, भुनी हुई चना दाल, जीरा, नींबू का रस और बटर.

टॉपिंग के लिए: शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, उबला हुआ चुकंदर (Beetroot), चाट मसाला और नायलॉन सेव.

बनाने का आसान तरीका (Step-by-Step Recipe)-

स्टेप 1: चटपटा आलू मसाला तैयार करें
सबसे पहले एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गरम करें. इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच राई और 6-8 कढ़ी पत्ते डालकर तड़काएं. अब इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा सा प्याज डालकर भूनें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. अब उबले और मैश किए हुए आलू डालकर 2-3 मिनट तक अच्छे से भून लें. आपका सैंडविच मसाला तैयार है.

स्टेप 2: तीखी हरी चटनी बनाएं
मिक्सर जार में 1 कप हरा धनिया, 2 कलियां लहसुन, आधा इंच अदरक, 1 हरी मिर्च, 1 चम्मच भुनी चना दाल, थोड़ा सा जीरा, नमक और 1 चम्मच नींबू का रस डालें. थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे एकदम स्मूथ पीस लें. यह गाढ़ी हरी चटनी सैंडविच के स्वाद को दोगुना कर देगी.

स्टेप 3: सैंडविच को असेंबल करें
अब ब्रेड की 4 स्लाइस लें. चारों पर आधा चम्मच बटर और 1 चम्मच हरी चटनी अच्छी तरह फैलाकर लगाएं. अब दो ब्रेड स्लाइस के ऊपर 2-3 चम्मच आलू का मसाला रखें. इसके ऊपर शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज की गोल कटी स्लाइस रखें. ऊपर से थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें और फिर चुकंदर (beetroot) की स्लाइस रखें. अब दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें (बटर वाला हिस्सा ऊपर होना चाहिए).

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment