पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक ऐसा खास होटल है, जिसकी कहानी लोगों को हैरान कर रही है. एनएच-28 के पास छतौनी इलाके में स्थित “द सोनी जायसवाल” होटल में मटन तेल में नहीं, बल्कि पानी में बनाया जाता है.होटल के संचालक धीरज जायसवाल बताते हैं कि इस होटल की शुरुआत 2015 में उनके मामा यादव लाल शाह ने की थी. शुरुआत में होटल सामान्य था, लेकिन बाद में यहां की एक खास डिश “पानी मटन” ने इसकी पहचान बदल दी. इस डिश को कई लोग “नून-पानी मटन” भी कहते हैं.धीरज के मुताबिक, पानी में बनने के बावजूद इस मटन का स्वाद बेहद खास होता है. यही वजह है कि आसपास के जिलों के साथ-साथ दूर-दूर से लोग इसे खाने आते हैं. पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और गया से भी ग्राहक यहां पहुंचते हैं. ग्राहकों का कहना है कि वे कई सालों से यहां आ रहे हैं और इस मटन का स्वाद उन्हें बार-बार खींच लाता है. होटल की अच्छी लोकेशन और बस स्टैंड के पास होने के कारण यहां देर रात तक भीड़ रहती है. यहां देश-विदेश के पर्यटक भी आते हैं और मटन के साथ अन्य डिश का भी आनंद लेते हैं.