चिकन खाने के शौकीनों के लिए देसी बिहारी स्टाइल की एक खास रेसिपी सामने आई है, जिसे सिर्फ 20 से 25 मिनट में तैयार किया जा सकता है. खास बात यह है कि इस चिकन को बनाने में पानी का इस्तेमाल नहीं होता. यह अपने ही रस में पककर तैयार होता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर उसका पानी पूरी तरह निकाल लें. इसके बाद उसमें दही, नमक, सरसों तेल, जीरा, धनिया, काली मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटा प्याज मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए मैरिनेट करें. अब कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें जीरा, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाएं. इसके बाद मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर धीमी आंच पर 20 से 25 मिनट तक पकाएं. जब चिकन में तेल छोड़ दे तो उसे धनिया पत्ता से गार्निश करें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।