Last Updated:
Dadi Nani ke Nuskhe: जमशेदपुर में 47 से 48 डिग्री गर्मी पड़ने वाली है. इस लू और डायरिया से बचाव के लिए दादी नानी का देसी नुस्खा चूड़ा, दही, केला, गुड़ खाने की सलाह दी जाती है. इससे शरीर ठंडा और ऊर्जावान बना रहता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
जमशेदपुर: जैसे-जैसे मौसम बदल रहा है. वैसे-वैसे गर्मी भी अपने चरम पर पहुंचती जा रही है. खासकर जमशेदपुर जैसे शहर में तापमान 47 से 48 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. जो लोग रोजाना काम के लिए धूप में निकलते हैं, उन्हें लू लगने, कमजोरी, लूज मोशन और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में शरीर को ठंडा रखना और सही खान-पान बेहद जरूरी हो जाता है. इससे बचने के लिए पुराने जमाने में लोग दादी-नानी के नुस्खे को अपनाते थे. आइये जानते हैं इसके बारे में.
दादी-नानी का अपनाएं ये नुस्खा
दादी-नानी का एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो दादी-नानी के समय से चला आ रहा है और आज भी उतना ही असरदार है. यह नुस्खा चूड़ा-दही का है. पुराने समय में जब इतनी दवाइयां और मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं. तब लोग अपने खान-पान से ही शरीर को स्वस्थ रखते थे. चूड़ा-दही उसी परंपरा का एक अहम हिस्सा है. इसे बनाने का तरीका भी बेहद आसान है. सबसे पहले चूड़ा (चिवड़ा) को अच्छी तरह पानी में भिगो लें. ताकि वह नरम हो जाए. इसके बाद उसमें 3 से 4 चम्मच ताजा दही मिलाएं. फिर स्वाद के अनुसार थोड़ा चीनी या गुड़ डालें. इसके ऊपर 1-2 छोटे केले काटकर डाल दें. अब यह पौष्टिक और ठंडक देने वाला भोजन तैयार है.
जानें गर्मी में दही-चूड़ा खाने के फायदे
इस देसी डाइट के कई फायदे हैं. चूड़ा शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है. दही पेट को ठंडक पहुंचाता है और पाचन को दुरुस्त करता है. केला शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है और कमजोरी दूर करता है. वहीं, गुड़ या चीनी शरीर को तुरंत ग्लूकोज देकर थकान कम करता है. अगर आप दिन में दो बार सुबह और दोपहरइस चूड़ा-दही का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा और लू से बचाव करेगा. साथ ही यह लूज मोशन और डायरिया जैसी समस्याओं में भी राहत देने में मददगार साबित होता है.
आज के आधुनिक दौर में लोग फास्ट फूड और ठंडी ड्रिंक्स की ओर ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन दादी-नानी के ये देसी नुस्खे आज भी सबसे कारगर हैं. यह न सिर्फ सस्ते और आसानी से उपलब्ध हैं, बल्कि शरीर के लिए पूरी तरह सुरक्षित भी हैं. इस भीषण गर्मी में अगर आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान रखना चाहते हैं, तो इस पारंपरिक डाइट को जरूर अपनाए. कभी-कभी पुराने तरीके ही सबसे बेहतर समाधान साबित होता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें