होमफोटोलाइफ़फूड

दाल खाना पसंद नहीं? अब बिस्किट के रूप में मिलेगा मूंग दाल का पोषण, जानिए फायदे

Last Updated:

पीतल नगरी मुरादाबाद अब अपनी मशहूर मूंग दाल के एक नए रूप को लेकर चर्चा में है. यहां मूंग दाल और मिलेट्स से तैयार किए गए खास बिस्किट लोगों को स्वाद के साथ भरपूर पोषण भी दे रहे हैं. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ये बिस्किट खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किए गए हैं, जो अपने खानपान में हेल्दी विकल्प शामिल करना चाहते हैं.

मुरादाबाद. मुरादाबाद पूरी दुनिया में पीतल नगरी के नाम से मशहूर है. बात अगर खाने पीने के क्षेत्र की की जाए तो यहां की मूंग की दाल भी पूरे देश में मशहूर है.

हर जगह आपको मुरादाबाद मूंग की दाल देखने को और खाने को मिल जाएगी, तो वहीं इसी मूंग की दाल के अब बिस्किट भी तैयार किया जा रहे हैं, जो मिलेट्स के बिस्किट है.

यह पूरी तरह से शुद्ध और प्योर दाल बिस्किट है, जो सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है. काफी रिसर्च कर इन बिस्किट को तैयार किया गया है, जिससे मिलेट्स के इन बिस्किट को खाकर सेहत को काफी फायदे हो सकें. इसके साथ ही बच्चे मार्केट के तरह-तरह के मिलावटी बिस्किट को छोड़ इन बिस्किट का सेवन कर सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सीईओ विकास कुमार ने बताया कि हमने दालों को लेकर काफी रिसर्च किया था और दाल बहुत कम लोग खाते है. लेकिन अगर देखा जाए तो प्रोटीन का सबसे बढ़िया और आसान सोर्स दाल ही है, लेकिन लोग शाम को दाल नहीं खा पाते हैं. सुबह दाल नहीं खा पाते हैं, इसके अलावा बहुत कम दाल का सेवन करते हैं, जिसको देखते हुए हमने सोचा कि प्रोटीन भी एक बिस्किट है, जिसे मार्किट में लेकर आया जाए. जिसमे हमने यह मूंग की दाल का बिस्किट तैयार किया है. ये 100 परसेंट मूंग के साथ है, इसमें फाइबर अच्छा होता है, डाइजेशन भी अच्छी होती है.

जब आप फाइबर को प्रोटीन के साथ देते हो तो यह डायबिटीज में भी मदद करती है. इस प्रकार यह समझना चाहिए कि अगर कुछ प्रोटीन खाना है और उसमें अगर फाइबर है तो प्रोटीन और फाइबर तो आपको मिल ही गया अगर आप फैट के साथ इसे इंट्रोड्यूस कर देते है. तो जो इंसुमिन बनने की प्रक्रिया है, वह स्लो हो जाती है.

ऐसे में ये बिस्किट एक साथ कई चीजों में फायदेमंद है और हमें प्रोटीन वाला बिस्किट ही खाना चाहिए और प्रोटीन की अगर शरीर मे पूर्ति रहेगी तो शरीर को काफी लाभ मिलेगा. इसके साथ ही यह बिस्किट काफी स्वादिष्ट तैयार किया है. इससे लोगों को प्रोटीन मिल सके कार्बोहाइड्रेट मिल सके. खासकर बच्चों के लिए यह बहुत फायदेमंद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment