Last Updated:

Special Recipe of Shikanji: अगर आप बहराइच में रहते हैं तो आपको शिकंजी पीने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा. दिल्ली की खास शिंकजी का स्वाद आपको यहीं मिल जाएगा… वो भी 10-20-30 रुपये में बस. दरअसल, यहां एक शख्स दिल्ली से खास शिकंजी सीखकर बहराइच में बेच रहा है. 

बहराइच: यूपी के बहराइच के रहने वाले मोइनुद्दीन रोजगार को लेकर परेशान थे. तब उन्होंने दिल्ली जाकर शिकंजी बनाने का काम सीखा. फिर वह यहीं बेचने लगे. मगर, मुंशी पार्टी बार-बार परेशान करने लगी. बना बनाया सामान धरा रह जाता था. ऐसे में उन्होंने सोचा क्यूं न शिकंजी को बहराइच में जाकर बेचना चाहिए. अब वह विशेष प्रकार की 60 लीटर क्षमता वाली टंकी में शिकंजी बनाकर लाते हैं और लोगों को बेचते हैं. लोग भी इस शिंकजी को पीते ही एक और गिलास की डिमांड करने लग जाते हैं.

दिल्ली से खरीदी शिकंजी टंकी
बहराइच जिले के पुरैनी चौराहे के पास रहने वाले मोइनुद्दीन रोजगार को लेकर दिल्ली गए. वहां पर उन्होंने शिकंजी बनाना अपने चाचा से सीखा. फिर चौक चौराहों पर जाकर बिक्री करने लगे, लेकिन मुंशी पार्टी के परेशान करने के बाद उन्होंने वापस अपने शहर बहराइच आने का फैसला लिया. वह दिल्ली से शिंकजी की एक टंकी ले आए और ठेले पर रखकर बेचने लगे. अब जिले के लोगों को इसका स्वाद काफी भा रहा है और मुंशी पार्टी की भी झंझट नहीं है.

ऐसे तैयार करते हैं
मोइनुद्दीन जिस टंकी में शिकंजी को बनाते हैं उसकी क्षमता लगभग 60 लीटर की है… उसकी बनावट भी विशेष प्रकार की है. बीच में एक टंकी, उसके बाद गोल एक बक्से का घेरा और फिर ऊपर से एक स्टैंड… बीच टंकी वाले हिस्से में चीनी और पानी का घोल बनाकर रखते हैं. वहीं, बाहर वाले बक्से में बर्फ और नमक लगाकर उसको ठंडा करने के लिए छोड़ देते हैं. इसके बाद नींबू, काला नमक, जलजीरा मसाला और भी कई चीजों को लेकर बेचने निकल पड़ते हैं. जैसे ही कोई शिकंजी पीने वाला उनके पास आता है तुरंत तैयार कर परोस देते हैं. यह 10 रुपये, 20 रुपये और 30 रुपये गिलास में शिकंजी बेचते हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Write A Comment