Last Updated:

Tips To Make Paneer At Home : दूध, दही, पनीर और घी को सही तरीके से बनाने व स्टोर करने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स. दूध फटने से बचाने, दही जमाने, मुलायम पनीर बनाने और घी तैयार करने के खास तरीके.

रसोई में दूध, दही, पनीर, मक्खन और घी का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है.हालांकि कई बार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से दूध फट जाता है, दही सही तरह से नहीं जमता या पनीर सख्त हो जाता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी रसोई का काम आसान बना सकते हैं. इन टिप्स को अपनाकर न सिर्फ डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखी जा सकती है, बल्कि समय और मेहनत की भी बचत होती है. ऐसी ही पांच आसान और उपयोगी ट्रिक्स.

सबसे पहले बात करते हैं दूध को फटने से बचाने की. अक्सर तेज आंच पर दूध उबालने या उसमें खट्टी चीजें डालने से वह फट जाता है. इसलिए दूध को हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर उबालना चाहिए.अगर दूध में कोई खट्टी सामग्री मिलानी हो तो पहले गैस बंद कर दें. इससे दूध खराब होने की संभावना काफी कम हो जाती है और उसका स्वाद भी बना रहता है.

अगर घर में दही जमाने में परेशानी होती है, तो दूध के तापमान का खास ध्यान रखें.दूध न ज्यादा गरम होना चाहिए और न ही ठंडा. गुनगुने दूध में एक से दो चम्मच ताजा दही मिलाकर अच्छी तरह चलाएं और बर्तन को ढककर किसी गर्म जगह पर 6 से 8 घंटे के लिए रख दें.इस आसान तरीके से दही गाढ़ा, मुलायम और स्वादिष्ट तैयार होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घर पर मुलायम और स्पंजी पनीर बनाना भी बेहद आसान है. दूध फाड़ने के बाद पनीर को जरूरत से ज्यादा दबाने की बजाय हल्का दबाएं. इसके बाद उसे 5 से 10 मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें.ऐसा करने से पनीर नरम रहता है और सब्जी या अन्य व्यंजनों में उसका स्वाद भी बेहतर आता हैं.

अगर आप घर पर शुद्ध घी बनाना चाहते हैं, तो मलाई से तैयार मक्खन को धीमी आंच पर धीरे-धीरे पकाएं. जब उसका रंग सुनहरा हो जाए और अच्छी खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें. इसके बाद घी को छानकर कांच की साफ बोतल में भर लें. इस तरीके से बना घी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और उसका स्वाद भी बेहतरीन होता है.

पनीर को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उसे साफ पानी में डुबोकर फ्रिज में रखें और रोज पानी बदलते रहें.इससे पनीर 4 से 5 दिन तक ताजा बना रह सकता है. अगर पनीर सूखने लगे तो उसका स्वाद और बनावट दोनों प्रभावित होते हैं, इसलिए यह आसान तरीका काफी काम का साबित हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment