Last Updated:
Homemade Kanda Kachori: बरसात के मौसम में स्वादिष्ट नाश्ते के लिए घर पर आसानी से कांदा कचोरी बनाई जा सकती है. प्याज, मूंग दाल और मसालों से तैयार यह कुरकुरी कचोरी चाय के साथ एक बेहतरीन स्नैक है. इसे मैदे की लोई में मसाला भरकर धीमी आंच पर तलकर तैयार किया जाता है. दुकान संचालक अजय ने इसे बनाने की आसान सी रेसिपी बताई है.
Homemade Kanda Kachori: जैसे ही बरसात का समय शुरू होता है तो लोग चटपटा नाश्ते का प्लान बनाते हैं. अगर अभी आपके घर कुछ चटपटा और नाश्ते में बनाने की सोच रहे हैं तो आप घर पर झपट कांदा कचोरी तैयार कर सकते हैं. कांदा कचोरी बनाने के लिए आपको प्याज, मूंग की दाल, बेसन, गरम मसाला, हरी मिर्च, राई, जीरा, तेल और मैदे का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह कांदा कचोरी बनकर तैयार हो जाती है. कांदा कचोरी की खासियत होती है कि यह नॉर्मल कचोरी से बहुत ही टेस्टी लगती है और लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.
दुकान संचालक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब दुकान संचालक अजय से बात की तो उन्होंने बताया कि आप भी बरसात में कुछ चटपटा खाने का प्लान बना रहे हैं जो झटपट बनकर तैयार हो जाएगा. आप कांदा कचोरी तैयार कर सकते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान होता है. इसको बनाने के लिए प्याज, राई, जीरा, गरम मसाला हरी मिर्च, तेल, मैदा, मूंग की दाल की जरूरत होती है, जिससे यह कांदा कचोरी बनकर तैयार हो जाएगी. आप साइज में छोटी बड़ी बना सकते हैं.
ऐसे बनकर होती है तैयार
अगर आप भी आपके घर पर कांदा कचोरी बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले बाजार से आप 500 ग्राम मैदा लेकर आइए. उसे हल्का सा नमक डालकर पानी से भीगा लीजिए और उसे एक बर्तन में रख दीजिए. एक कढाई लीजिए उसमें आप 100 ग्राम तेल डालिए, 5 ग्राम राय, 5 ग्राम जीरा, 10 ग्राम गरम मसाला, 100 ग्राम भीगी हुई मूंग की दाल और 200 ग्राम प्याज बारीक कटी हुई. उसको अच्छे से भून लीजिए, जिससे आपका मसाला तैयार हो जाएगा. आप मैदे से छोटे-छोटे लोई बनाकर उसमें यह मसाला भरते जाइए, जिससे आपकी कचोरी तैयार होगी. आप इसको एक कढ़ाई में तेल लेकर कम आंच पर तलने दीजिए और आपकी कचोरी बन जाएगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें