Last Updated:
Green Moong Dal Laddu Recipe: अगर आप फिटनेस और डाइट के चलते मीठे से दूरी बना रहे हैं, तो हरी मूंग दाल के लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. इन्हें बनाने में चीनी या गुड़ की जरूरत नहीं पड़ती है. हरी मूंग दाल, खजूर, किशमिश और पौष्टिक सीड्स से तैयार ये लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ एनर्जी देने वाले भी हैं. मूंग दाल और ड्राई फ्रूट्स की वजह से इनमें प्रोटीन और कई पोषक तत्व मिलते हैं. इसकी सबसे खास बात है कि इन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है.
खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है, लेकिन फिटनेस के चलते चीनी और गुड़ से दूरी बना रहे हैं, तो हरी मूंग दाल के ड्राई फ्रूट लड्डू ट्राई करें. इन्हें बनाना आसान है और आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर जरूरत के समय हेल्दी स्नैक की तरह खा सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इनमें रिफाइंड चीनी और गुड़ नहीं डाला जाता है. खजूर और किशमिश प्राकृतिक मिठास देते हैं, जबकि हरी मूंग, बादाम, अखरोट, काजू और सीड्स इन्हें पौष्टिक बनाते हैं. प्रोटीन, हेल्दी फैट और एनर्जी से भरपूर ये लड्डू स्वादिष्ट विकल्प है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
इन पौष्टिक लड्डुओं के लिए 1 कप हरी मूंग दाल लें, जिसे 5-6 घंटे भिगोया गया हो. इसके अलावा 1/4 कप बादाम, 1/4 कप काजू, 1/4 कप अखरोट, 2 बड़े चम्मच पिस्ता, 2 बड़े चम्मच कद्दू के बीज और 2 बड़े चम्मच सूरजमुखी के बीज चाहिए. साथ ही 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स, 1 बड़ा चम्मच भुनी अलसी, 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और 2 बड़े चम्मच देसी घी लें. प्राकृतिक मिठास के लिए 1/4 कप किशमिश और 8-10 बीज निकाले, बारीक कटे खजूर इस्तेमाल करें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
अब उसी पैन में बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें. इन्हें ज्यादा तेज आंच पर न भूनें, वरना ड्राई फ्रूट्स और बीज जल सकते हैं. भुने हुए मिश्रण को ठंडा करके दरदरा काट लें. इसके बाद पैन में देसी घी गर्म करें और इसमें बारीक कटे खजूर व किशमिश डालें. दोनों को 2-3 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं. जब खजूर और किशमिश नरम होकर आपस में अच्छी तरह मिलने लगें, तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
इन लड्डुओं में मिठास के लिए चीनी या गुड़ का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इनमें खजूर और किशमिश डाले जाते हैं, जो प्राकृतिक मिठास के साथ स्वाद को भी बेहतर बनाते हैं. अगर आप पूरी तरह बिना मीठे के लड्डू बनाना चाहते हैं, तो खजूर और किशमिश को रेसिपी से हटा सकते हैं. हालांकि, ऐसा करने पर लड्डुओं का स्वाद कम मीठा रहेगा. साथ ही मिश्रण को बांधने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. ऐसी स्थिति में जरूरत के अनुसार थोड़ा अतिरिक्त देसी घी मिलाकर मिश्रण को आसानी से लड्डू का आकार दिया जा सकता है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
अगर फिटनेस के चलते मीठे से दूरी बना रहे हैं, तो हरी मूंग दाल के ड्राई फ्रूट लड्डू ट्राई करें. इनमें चीनी या गुड़ नहीं डाला जाता है. खजूर और किशमिश प्राकृतिक मिठास देते हैं, जबकि मूंग, बादाम, काजू, अखरोट और सीड्स इन्हें पौष्टिक बनाते हैं. इस बनाने के लिए भीगी मूंग दाल को सुखाकर भूनें और दरदरा पीस लें. इसके बाद बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता और बीजों को हल्का भूनकर काट लें. वहीं, घी में खजूर और किशमिश नरम करें. अब सभी सामग्री मिलाकर हल्का ठंडा करें और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें. ( प्रतीकात्मक फोटो )