Last Updated:

Sattu laddu recipe : सत्तू न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है. सत्तू का लड्डू बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या जटिल सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्दी रहना चाहते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं कर पा रहे. सत्तू के लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बेहद पौष्टिक भी हैं. लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. गर्मी में शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं.

ऋषिकेश. आज की हेल्थ-कॉन्शियस लाइफस्टाइल में लोग मीठा तो खाना चाहते हैं, लेकिन चीनी और ज्यादा कैलोरी से बचना भी जरूरी समझते हैं. ऐसे में पारंपरिक भारतीय सुपरफूड सत्तू एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. सत्तू न सिर्फ प्रोटीन से भरपूर होता है, बल्कि गर्मियों में शरीर को ठंडक देने और एनर्जी बनाए रखने में भी मदद करता है. अब आप बिना चीनी और बिना चाशनी के भी सत्तू के स्वादिष्ट और मीठे लड्डू आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हेल्दी रहना चाहते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं कर पा रहे.

क्या-क्या चाहिए

लोकल 18 से ऋषिकेश की पूनम बताती हैं कि सत्तू के मीठे लड्डू बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या जटिल सामग्री की जरूरत नहीं होती. सबसे पहले एक बाउल में सत्तू लें. उसे घी में अच्छे से भून लें, फिर उसमें बारीक पिसा हुआ गुड़ या खजूर का पेस्ट मिलाएं. खजूर और गुड़ दोनों ही नेचुरल स्वीटनर हैं, जो लड्डू को बिना रिफाइंड शुगर के मीठा बनाते हैं और साथ ही शरीर को जरूरी मिनरल्स भी देते हैं. इसके बाद थोड़ा सा देसी घी डालें, जिससे लड्डू का टेक्सचर स्मूद और बाइंडिंग मजबूत हो जाती है. अब इसमें इलायची पाउडर डालकर खुशबू बढ़ाएं और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, काजू और पिस्ता मिलाएं. ये न सिर्फ स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि लड्डू को और ज्यादा न्यूट्रिशियस भी बनाते हैं.

ज्यादा बड़े न बनाएं

अब इस पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से हाथों से मिक्स करें ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह बाइंड हो जाए. अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे तो थोड़ा और घी या दूध की कुछ बूंदें मिलाई जा सकती हैं. जब मिश्रण तैयार हो जाए, तब इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर लड्डू का आकार दें. ध्यान रखें कि लड्डू ज्यादा बड़े न हों ताकि उन्हें खाना आसान रहे. कुछ ही मिनटों में आपके हेल्दी और टेस्टी सत्तू लड्डू तैयार हो जाएंगे. इन्हें आप एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके कई दिनों तक खा सकते हैं.

प्रोटीन, फाइबर, आयरन

इन लड्डुओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि बेहद पौष्टिक भी होते हैं. सत्तू में मौजूद प्रोटीन, फाइबर और आयरन शरीर को ताकत देते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं. खजूर और गुड़ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने के साथ-साथ डाइजेशन को भी बेहतर बनाते हैं. गर्मियों के मौसम में ये लड्डू खास तौर पर फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये शरीर को ठंडा रखते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment