Last Updated:
अगर आप हर बार एक जैसी Cold Coffee पीकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार ट्राई करें Iced Banana Bread Latte. पके केले, कॉफी, शहद और दालचीनी से बनने वाली यह ड्रिंक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसका स्वाद Banana Bread जैसा लगता है और इसे आप सिर्फ 10 मिनट में घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.
Iced Banana Bread Latte.
अगर आपको कॉफी पीना पसंद है और हर बार कुछ नया ट्राई करने का मन करता है, तो Iced Banana Bread Latte आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. यह ड्रिंक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है, क्योंकि इसमें केले की प्राकृतिक मिठास, वनीला की खुशबू, शहद की हल्की मिठास और कॉफी का स्ट्रॉन्ग फ्लेवर एक साथ मिलता है. खास बात यह है कि इसका स्वाद किसी ताजा बेक किए गए Banana Bread जैसा महसूस होता है, लेकिन इसे बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत नहीं पड़ती.
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है. घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से कुछ ही मिनटों में कैफे जैसी ड्रिंक तैयार हो सकती है. गर्मियों के मौसम में ठंडी कॉफी पसंद करने वालों के लिए यह एक अलग और रिफ्रेशिंग विकल्प साबित हो सकती है. अगर आपके घर में पका हुआ केला रखा है, तो उसे फेंकने की बजाय इस स्वादिष्ट ड्रिंक में इस्तेमाल किया जा सकता है.
View this post on Instagram