Last Updated:
How to Make Crispy Pakoras at Home: अगर आपके बनाए पकौड़े भी कड़ाही से निकलते ही नरम पड़ जाते हैं या फिर उनमें बहुत ज्यादा तेल भर जाता है. तो शायद आप बेसन के घोल में एक छोटी सी गलती कर रहे हैं. आज हम आपको गांव की रसोई से निकला वो सीक्रेट बताएंगे, जिसे अपनाकर आप हलवाई जैसे कुरकुरे और करारे पकौड़े घर पर ही बना सकते हैं. नर्वदा देवी की यह खास किचन ट्रिक न सिर्फ पकौड़ों का स्वाद दोगुना कर देगी, बल्कि वो घंटों तक बिल्कुल भी नरम नहीं होंगे. आइए जानते हैं वो तरीका जिससे पकौड़े बनेंगे कम ऑयली और सुपर क्रिस्पी.
How to Make Crispy Pakoras at Home: अक्सर जब भी घर में बारिश का मौसम होता है या चाय का वक्त, तो सबसे पहले पकौड़ों का ही ख्याल आता है. लेकिन कई बार काफी मेहनत के बाद भी पकौड़े उस तरह नहीं बनते जैसे हम चाहते हैं. कभी वो बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं, तो कभी जल्दी नरम होकर बेस्वाद हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन आसान टिप्स को फॉलो कर आप हर बार परफेक्ट पकौड़े तैयार कर सकते हैं.
बेसन के घोल बनाने का सीक्रेट तरीका
आमतौर पर हम पकौड़े बनाने के लिए सिर्फ बेसन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी चूक होती है. अगर आप चाहते हैं कि पकौड़े एकदम करारे बनें, तो बेसन में थोड़ा सा चावल का आटा या मक्के का आटा जरूर मिलाएं. यह छोटा सा बदलाव पकौड़ों की नमी को सोख लेता है, जिससे वे बाहर से बहुत ज्यादा कुरकुरे बनते हैं और काफी देर तक नरम नहीं पड़ते. गांव की रहने वाली नर्वदा देवी बताती हैं कि उनके घर में हमेशा से इसी तरीके का इस्तेमाल होता आया है, जिससे बच्चों को पकौड़ों का स्वाद बहुत पसंद आता है.
घोल की सही बनावट देगी परफेक्ट स्वाद
पकौड़े कितने क्रिस्पी होंगे, यह काफी हद तक आपके घोल की कंसिस्टेंसी पर निर्भर करता है. अगर घोल बहुत पतला होगा, तो पकौड़े तेल ज्यादा सोखेंगे और ऑयली हो जाएंगे. वहीं बहुत गाढ़ा घोल पकौड़ों को अंदर से कच्चा रख सकता है. इसलिए हमेशा ऐसा घोल तैयार करें जो मीडियम हो. इसके साथ ही तेल के तापमान का भी खास ख्याल रखें. पकौड़े तलने के लिए तेल मीडियम-हाई फ्लेम पर अच्छे से गरम होना चाहिए. ठंडे तेल में पकौड़े डालने से वे नरम हो जाते हैं और स्वाद खराब हो जाता है.
लंबे समय तक बना रहेगा कुरकुरापन
कई बार पकौड़े तलने के तुरंत बाद तो अच्छे लगते हैं, लेकिन प्लेट में रखे-रखे ढीले पड़ जाते हैं. चावल का आटा मिलाने के अलावा एक और ट्रिक यह है कि पकौड़ों को तेल से निकालने के बाद सीधे बंद डिब्बे में न रखें. उन्हें थोड़ी देर जालीदार बर्तन में रहने दें ताकि भाप निकल जाए. इससे उनका करारापन बना रहता है. नर्वदा देवी के अनुसार, अगर तेल सही गरम हो और बेसन के साथ चावल का आटा मिला हो, तो पकौड़े कभी फेल नहीं होते.
About the Author
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें