इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने अपनी करीब आधी टीम बदल दी। लेकिन ​रिजल्ट वही रहा, जो इससे पहले था। एक ​बल्लेबाज तो 614 दिन बाद टेस्ट में वापसी कर रहा था, लेकिन दस बॉल खेलने के बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाया। मजे की बात ये है कि खिलाड़ी अब लगता है कि शून्य का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। हम बात कर रहे हैं सैम अयूब की, जो कि एक सलामी बल्लेबाज हैं। 

जनवरी 2025 के बाद अब टेस्ट खेलने उतरे सैम अयूब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में तीसरा टेस्ट खेलने उतरी तो प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव नजर आए। कप्तान बाबर आजम पूरे बदलाव नहीं बता सके और केवल संख्या बताकर काम चला लिया। इस बीच सैम अयूब की भी वापसी प्लेइंग इलेवन में हो गई। सैम अयूब ने इससे पहले अपना आखिरी टेस्ट जनवरी 2025 में खेला था। ये मैच तीन से छह जनवरी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था। इसके बाद  वे टीम से बाहर हो गए, लेकिन अब 614 दिन बाद उनकी वापसी हुई। वे ओपनिंग के लिए आए, लेकिन दस बॉल खेलकर शून्य पर आउट होकर वापस चले गए। जब वे आउट हुए तब टीम का स्कोर केवल आठ ही रन था। सैम अयूब से शुरू हुआ आउट होने का सिलसिला आगे भी ऐसे ही चलता रहा। 

अब तक ऐसा रहा है सैम का इंटरनेशनल करियर

साल 2024 जनवरी में सैम अयूब ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। मौजूदा टेस्ट से पहले सैम ने 8 टेस्ट खेलकर 364 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम केवल तीन अर्धशतक हैं। उनका औसत 26 का है। हालांकि वे 17 वनडे और 67 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने वनडे में तीन शतक लगाए हैं। एक आंकड़ा ये भी है कि साल 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक सैम अयूब​ 48 पारियां खेल चुके हैं, इसमें से वे 9 बार डक पर आउट हुए हैं, जो इंटनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा हो चुका है। ऐसा लगता है कि डक का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। साल 2025 में एशिया कप खेला गया था, तब सैम अयूब बैक टू बैक तीन बार डक पर आउट हुए थे और ​हैट्रिक बनाई थी। 

पहले ही दिन पाकिस्तान की टीम आउट, इंग्लैंड को मिली 23 रन की ​बढ़त

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान सीरीज का ये आखिरी मैच है। पहली पारी में पाकिस्तान की टीम 133 रन बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं। यानी इंग्लैंड की बढ़त 23 रन की हो चुकी है और अभी उसके छह विकेट गिरने बाकी हैं। इस बीच देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम कितनी लीड लेने में कामयाब होती है। अभी तक तो यही लग रहा है कि पाकिस्तानी टीम ये भी मैच हार जाएगी और सीरीज में उसका सूपड़ा साफ होना करीब करीब तय सा नजर आ रहा है। 

यह भी पढ़ें 

बाबर आजम बने पाकिस्तान की सबसे बड़ी टेंशन, 4 साल से नहीं आई टेस्ट सेंचुरी, फिर होंगे बाहर!

इमरान ताहिर ने 47 साल की उम्र में रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 5 विकेट हॉल लेने वाले बने सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment