Last Updated:

घर पर पुदीना-दही की स्वादिष्ट चटनी बनाना बेहद आसान है. इसका बेहतरीन स्वाद खाने का जायका दोगुना कर देता है. इसके आगे लोग दाल और सब्जी खाना भी भूल जाते हैं. यह चटनी चावल के साथ बहुत लाजवाब लगती है. गर्मियों के मौसम में यह सेहत और पेट दोनों के लिए काफी फायदेमंद है.

ख़बरें फटाफट

जमशेदपुर: गर्मियों का मौसम आते ही लोग भारी और मसालेदार खाने से दूरी बनाकर हल्का, सादा और ठंडक देने वाला भोजन खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे मौसम में अगर खाने के साथ कुछ स्वादिष्ट और ताजगी से भरपूर मिल जाए, तो पूरे खाने का मजा ही दोगुना हो जाता है. झारखंड में भी गर्मियों के दौरान एक खास तरह की पुदीना और दही की चटनी काफी पसंद की जाती है, जो स्वाद के साथ शरीर को ठंडक देने का काम भी करती है.

दाल-सब्जी छोड़ चटनी संग खाएंगे चावल
यह चटनी इतनी स्वादिष्ट होती है कि अगर इसे दोपहर के खाने में चावल के साथ परोस दिया जाए, तो दाल या सब्जी की जरूरत तक महसूस नहीं होती. वहीं गरमा-गरम पराठे के साथ इसका स्वाद लोगों को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही मिनटों में घर पर तैयार किया जा सकता है.

ऐसो होती है तैयार
इसे बनाने के लिए सबसे पहले बाजार से ताजा और अच्छी खुशबू वाला पुदीना ले आएं. इसके बाद पुदीना के पत्तों को डंठल से अलग कर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसमें लगी मिट्टी या धूल पूरी तरह निकल जाए. फिर एक बर्तन में दही लेकर उसे हाथ या चम्मच की मदद से अच्छे से फेंट लें, ताकि दही थोड़ा गाढ़ा और स्मूद हो जाए.

अब मिक्सर या सिलबट्टे में पुदीना के पत्ते, दो हरी मिर्च, चार से पांच लहसुन की कलियां और एक उंगली के बराबर अदरक डालकर अच्छे से पीस लें. जब यह मिश्रण पूरी तरह तैयार हो जाए, तब इसे दही में मिलाएं. इसके बाद स्वाद के अनुसार काला नमक डालें, ऊपर से थोड़ा नींबू का रस और कुछ बूंद सरसों का तेल डाल दें. सरसों के तेल की हल्की खुशबू इस चटनी का स्वाद और भी बढ़ा देती है.

कई घरों में रोजाना बनती
झारखंड के कई घरों में गर्मियों के दौरान यह चटनी रोजाना खाने में शामिल की जाती है. यह सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती बल्कि पुदीना, दही और अदरक जैसे तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन बेहतर रखने में भी मदद करते हैं.

अगर आप भी इस गर्मी कुछ आसान, देसी और स्वाद से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो झारखंड की यह खास पुदीना-दही चटनी जरूर बनाएं. यकीन मानिए, एक बार खाने के बाद इसका स्वाद लंबे समय तक याद रहेगा.

About the Author

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.



Source link

Write A Comment