Last Updated:

How to make pani puri in cooker: पानी पुरी मार्केट से तो आप खूब खाते होंगे, लेकिन क्या कभी घर पर इसे बनाया है? आमतौर पर कड़ाही में तेल डालकर पानी पुरी तलते हैं, लेकिन आप इसे प्रेशर कुकर में बिना तेल के ही गोल फूली और कुरकुरी बना सकते हैं. यहां जानिए कुकर में सिर्फ एक चम्मच तेल डालकर फूली-फूली पानी पुरी की पुरी बनाने का वायरल ट्रिक.

Zoom

प्रेशर कुकर में बनाएं पानी पुरी.

How to make pani puri in cooker: पानी पुरी का ठेला कहीं रास्ते में दिख जाए तो खाए बिना रहा नहीं जाता है. खासकर, महिलाएं, लड़कियां तो पानी पुरी की दीवानी होती हैं. जिनका फेवरेट होता है गोलगप्पा, वो तो एक बार में ही तीन-चार प्लेट खा जाते हैं. आप अक्सर पानी पुरी ठेले पर से खाते हैं. कई बार हाइजीन, साफ-सफाई को लेकर शक भी होता है. ऐसे में कुछ लोग बाहर से खाने से बचते हैं. लेकिन, गोलगप्पे खाने का मन कर जाए तो क्या करें. परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बहुत ही आसान तरीके से पानी पुरी का पुरी तैयार कर सकते हैं. काफी लोग पानी पुरी बनाते हैं, लेकिन वो टूट जाती हैं, फूली और कुरकुरी नहीं बनती हैं. साथ ही तेल में तलने से काफी ऑयली भी होती हैं.

कैसा हो जब आपको बिना कड़ाही में ढेर सारा तेल डाले ही आप पानी पुरी की पुरियां तैयार कर लें. वह भी बेहद आसान तरीके से प्रेशर कुकर में? थ्रेड्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रेशर कुकर में गोलगप्पे बनाने का तरीका बताया जा रहा है. ये वीडियो थ्रेड्स पर neha.nehra07 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है. इसमें तेल का इस्तेमाल एक चम्मच सिर्फ किया गया है और गोल-गोल फूली हुई पानी पुरी बनकर तैयार हो जाएगी. जानते हैं बिना तेल में तले पानी पुरी बनाने का सिंपल से प्रेशर कुकर वाला ट्रिक.

प्रेशर कुकर में बनाएं पानी पुरी
सबसे पहले प्रेशर कुकर में आपको थोड़ा सा तेल लगाना है. इससे पहले आप पानी पुरी का आटा जिस तरह से गूंथते हैं, वैसे गूंथ लें. थोड़ी देर आटे को ढक कर छोड़ दें ताकि ये सेट हो जाए. इनकी छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरियां बेल लें. अब एक साथ कुकर में 10-15 पूरियां डाल दें. ऊपर से एक चम्मच फैला कर तेल डाल दें. कुकर का ढक्कन लगा दें. अब गैस पर इस कुकर को रख दें और सीटी निकाल दें. आंच को फुल फ्लेम में रहने दें. 5 मिनट के अंदर गैस बंद कर दें. कुकर का ढक्कन खोलकर देखें. गोल-गोल फूली हुई पानी पुरी देखकर हैरान रह जाएंगे आप.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment