Last Updated:

Lalpari Fish Recipe: बुरहानपुर जिले की ताप्ती नदी में सबसे अधिक लाल परी मछली पाई जाती है. यह मछली खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. इसमें बहुत ही कम कांटे निकलते हैं और यह मछली प्रोटीन से भरपूर होती है. इसलिए डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ताप्ती नदी में सबसे अधिक लाल परी मछली निकलती है और यह लाल परी मछली खाने के लोग शौकीन होते हैं. इस की खासियत होती हैं कि बहुत कम कांटे वाली होती है और उसका स्वाद लाजवाब होता है. यदि आप भी आपके घर पर बनाना चाहते हैं तो यह मछली 10 से 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है. यह प्रोटीन से भरपूर होती है. लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं इन दिनों यह मछली बाजार में ढाई सौ से ₹300 किलो तक बिक रही है.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट बनवारी मेटकर से बात की तो उन्होंने बताया कि बुरहानपुर जिले की ताप्ती नदी में सबसे अधिक लाल परी मछली पाई जाती है. और यहां की लाल परी मछली की खासियत होती है कि यह खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है. इसको लोग सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं, इसमें बहुत ही कम कांटे निकलते हैं और यह मछली प्रोटीन से भरपूर होती है, इसलिए डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं. यदि आप भी आपके घर पर इसकी सब्जी बनाने जा रहे हैं तो इस आसान विधि से तैयार कर सकते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसानी है.

लाल परी को कहते हैं रोहू मछली
यह रोहू प्रजाति की मछली होती है. इसको बुरहानपुर के स्थानीय भाषा में लाल परी मछली कहा जाता है. क्योंकि इस पर लाल लाल चट्टे होते हैं और उसके पर के पास लाल चट्टे दिखाई देते हैं और यह खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है इसलिए लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. आप भी आपके घर पर यदि मछली की सब्जी बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप बाजार से 1 किलो मछली लेकर लिए एक कढ़ाई लीजिए उसमें 200 ग्राम प्याज और 100 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट 300 ग्राम तेल डालिए और उसमें इसको हिलाते रहिए ऊपर से 10 ग्राम खड़ा गरम मसाला 5 ग्राम धनिया 10 ग्राम नमक और 15 ग्राम लाल मिर्च डालकर इसमें थोड़ा सा पानी डाल दीजिए और ऊपर से इस मछली को डाल दीजिए और 10 से 15 मिनट तक ढक दीजिए जिससे आपकी झटपट लाल परी मछली की सब्जी तैयार हो जाएगी.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment