पंजीरी का लड्डू विंध्य क्षेत्र का पारंपरिक व्यंजन हैं. इसे हमेशा से हर मौसम में गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म के बाद दिया जाता है. ऐसा माना जाता है कि एक महीने इसका सेवन करने से शरीर में हर पोषक तत्व की पूर्ति हो जाती है इसे लोग सर्वोत्तम आहार मानते हैं.

हर मौसम में ज्यादातर भारतीय घरों में पंजीरी के लड्डू का सेवन किया जाता है. खासकर जब घर में कोई महिला बच्चे को जन्म देती है तब पंजीरी के लड्डू सेहत के लिए बहुत लाभदायक मानें जाते हैं. पंजीरी के लड्डू में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. पंजीरी के लड्डू में पर्याप्त मात्रा में फैट और फाइबर भी पाया जाता है. ये सभी चीजें शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक मानी जाती हैं. आइए जानते हैं पंजीरी के लड्डू बनाने के तरीका और खाने से होने वाले फायदों के बारे में.

एक दिन में कितने पंजीरी लड्डू खाएं?
अब सवाल आता है कि एक दिन में कितने पंजीरी लड्डू खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. सेहत के लिए प्रतिदिन 1 लड्डू पंजीरी लड्डू खाना लाभदायक है. पंजीरी लड्डू का सेवन हमेशा दिन के समय करना चाहिए. रात को खाना खाने के बाद पंजीरी के लड्डू का सेवन करने से बचें. सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं पंजीरी के लड्डू, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से मोटापा हो सकता है इसलिए एक दिन में केवल एक लड्डू का सेवन करना चाहिए.

सामग्री:
गेहूं का आटा एक कप
देसी घी आधा कप
शक्कर का बूरा या गुड़ स्वादानुसार
ड्राई फ्रूट्स, जो भी पसंद हो
सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ आधा कप
गोंद दो टेबलस्पून
पिसी हुई सोंठ आधा टीस्पून
इलायची पाउडर आधा टीस्पून.

बनाने की पूरी विधि
पंजीरी के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में आटे को छानकर निकाल लें. इसके बाद गैस पर एक पैन रखें और इसमें घी डालकर गरम करें. जब घी गरम हो जाए सारे ड्राई फ्रूट्स भुन लें मीडियम आंच पर, उसके बाद छना हुआ आटा इसमें डाल दें. अब आटे को लगातार चलाते हुए भूनना शुरू करें. फ्लेम को मीडियम से लो ही रखें.

आटा जब सुनहरा होने लग जाए तो गैस बंद कर दें. यहां एक बात का ध्यान रखें. जैसे ही आटे से हल्की भीनी खुशबू आने लगे तो समझ जाइए कि आटा भुनने लगा है और गैस बंद कर दीजिए. अब आटे को ठंडा होने के लिए रख दीजिए.

अब ड्राई फ्रूट्स को दरदरा पीस लीजिए उसके बाद चीनी बूरा या गुड डालें. थोड़ा ठंडा हो जाए तो सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर दोनों हाथों की मदद से चलाते हुए आटे के साथ अच्छे से मिक्स करें. फिर घी डालें और अंत में इलायची पाउडर सोंठ डालकर मिक्स कर लीजिए. पंजीरी को हल्का ठंडा कर, हथेलियों को चिकना कर इसके लड्डू बांध लें, तैयार है पंजीरी लड्डू. इसे एयरटाइट कंटेनर में रखकर पंद्रह दिन तक आराम से खा सकते हैं.

पंजीरी के लड्डू खाने के फायदे
पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए पंजीरी के लड्डू खाना अच्छा माना जाता. पंजीरी लड्डू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई, बी और सी पाया जाता है। विटामिन सी खाने को पचाने के लिए अच्छा माना जाता है.

इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाता है
पंजीरी को बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और घी का इस्तेमाल किया जाता है. घी और ड्राई फ्रूट्स के पोषक तत्व इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं.

एनर्जी के लिए
पंजीरी के लड्डू शरीर को एनर्जी दिलाने में मदद करते हैं. अगर आप थोड़ा सा भी काम करने के बाद थक जाते हैं या आपको कमजोरी महसूस होती है तो रेगुलर डाइट में पंजीरी के लड्डू को जरूर शामिल करें. पंजीरी में मौजूद ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्व शरीर को एनर्जी दिलाने में मदद करते हैं.



Source link

Write A Comment