Last Updated:
Dal Paratha Recipe: बची हुई दाल से बना दाल पराठा एक आसान, टेस्टी और हेल्दी नाश्ता है. यह समय बचाता है और खाने में भी शानदार लगता है. सुबह के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है जिसे आप दही, अचार या मक्खन के साथ एंजॉय कर सकते हैं.
दाल पराठा रेसिपी
Dal Paratha Recipe: कुछ हल्का ऐसा खाने का जो गर्म भी हो, टेस्टी भी और पेट को भर दे. ऐसे में अगर आपके पास रात की बची दाल रखी हो, तो समझ लीजिए आपका नाश्ता तैयार है. अक्सर हम बची हुई दाल को फेंक देते हैं या फिर दोबारा गर्म करके खा लेते हैं, लेकिन थोड़ा सा दिमाग लगाकर इसे एकदम नया और मजेदार बनाया जा सकता है. दाल पराठा एक ऐसा ऑप्शन है जो ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा रहता है. दाल में पहले से ही प्रोटीन और जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो सुबह के वक्त शरीर को एनर्जी देते हैं.
जब यही दाल आटे और मसालों के साथ मिलती है, तो एक ऐसा पराठा तैयार होता है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और यह कामकाजी लोगों के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन बन जाता है, अगर आप भी रोज़ के नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है.
बची हुई दाल से पराठा बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-बची हुई दाल – 1 कप
-गेहूं का आटा – 2 कप
-बारीक कटा प्याज – 1
-हरी मिर्च – 1-2
-धनिया पत्ता – 2 चम्मच
-लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर – स्वाद के अनुसार
-अजवाइन – आधा चम्मच
-नमक – जरूरत के अनुसार
-तेल या घी – सेंकने के लिए
दाल पराठा बनाने की आसान विधि
1. आटा और दाल का मिक्स तैयार करें
सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. अब बची हुई दाल में प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इस तैयार मिश्रण को आटे में धीरे-धीरे मिलाते हुए गूंद लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त या ज्यादा ढीला न हो.
2. लोई बनाकर पराठा बेलें
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें गोल आकार में बेल लें. कोशिश करें कि पराठा ज्यादा मोटा न हो, ताकि यह अच्छे से सिके.
3. तवे पर सेकें
गर्म तवे पर पराठा डालें और दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें. जैसे-जैसे पराठा सिकेगा, उसकी खुशबू पूरे किचन में फैल जाएगी.
4. गरमा-गरम सर्व करें
तैयार पराठों को दही, अचार या सफेद मक्खन के साथ परोसें. सर्दियों की सुबह के लिए यह एकदम परफेक्ट कॉम्बिनेशन है.
कुछ काम के टिप्स
-अगर दाल ज्यादा गाढ़ी है तो थोड़ा पानी मिलाकर हल्की कर लें
-मसालों की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से बदल सकते हैं
-पराठा बेलते समय थोड़ा सूखा आटा लगाएं ताकि चिपके नहीं
-बचे हुए पराठे को फ्रिज में रखकर बाद में दोबारा सेक सकते हैं
About the Author
मीडिया की दुनिया में मेरा सफर एक रेडियो जॉकी के रूप में शुरू हुआ था, जहां शब्दों की ताकत से श्रोताओं के दिलों तक पहुंच बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि रही. माइक के पीछे की यह जादुई दुनिया ही थी जिसने मुझे इलेक्ट्र…और पढ़ें