Last Updated:
Tips To Make Sweets At Home: त्योहार के समय मार्केट की मिठाई पर भरोसा करना जोखिमभरा होता है. ऐसे में यदि आप रक्षाबंधन के लिए शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां अपने भाई के साथ इंजॉय करना चाहती हैं, तो यहां कुछ आसान स्वीट्स रेसिपीज के बारे में जान लीजिए.
Homemade Sweets Making Tips: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाने और इसमें मिठास बढ़ाने का त्योहार है.ऐसे खास अवसर पर घर में मीठे व्यंजन बनाना भी परंपरा का हिस्सा होता है. हालांकि तैयारियों और अन्य कामों के बीच कई बार रसोई में लंबे समय तक खड़े होकर मिठाइयां बनाना मुश्किल हो जाता है. वहीं, मार्केट से मिठाइयां लेने में मिलावट का जोखिम होता है.
ऐसे में अगर आप कम समय में कुछ स्वादिष्ट, खास और शुद्ध मिठाई बनाना चाहती हैं, तो बिना गैस जलाए तैयार होने वाली ये रेसिपी के बारे में यहां जान लीजिए. इन रेसिपीज की खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और स्वाद भी शानदार होता है. तो चलिए फटाफट सीखते हैं घर पर मिठाई बनाने का तरीका-
भूने चने की रोल बर्फी
यह मिठाई कम सामग्री में आसानी से तैयार हो जाती है. इसके लिए भूने हुए चने का छिलका हटाकर बारीक पीस लें. दूसरी ओर चीनी, इलायची और नारियल के बुरादे को भी पीसकर तैयार कर लें. अब दोनों मिश्रणों को एक साथ मिलाकर उसमें थोड़ा उबला हुआ दूध डालें और नरम आटे की तरह गूंथ लें. तैयार मिश्रण का रोल बनाकर फॉयल या बटर पेपर में लपेटें और 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. इसके बाद इसे गोल टुकड़ों में काट लें। स्वादिष्ट रोल बर्फी तैयार है.
बिस्किट रोल मिठाई
अगर घर में भूना चना नहीं है, तो बिस्किट से भी शानदार मिठाई बनाई जा सकती है. सबसे पहले बिस्किट को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें कोको पाउडर और दूध मिलाकर मुलायम डो तैयार करें. अब इसे रोल का आकार दें. दूसरी तरफ मिल्क पाउडर और चीनी पाउडर को मिलाकर अलग डो तैयार करें. इस मिश्रण को बेलकर उसके ऊपर बिस्किट वाला रोल रखें और अच्छी तरह लपेट दें. अब इसे गोल-गोल स्लाइस में काट लें. यह मिठाई दिखने में भी आकर्षक लगती है और बच्चों को खासतौर पर पसंद आती है.
इंस्टेंट कलाकंद
बिना गैस जलाए कलाकंद बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए चीनी, इलायची, काजू और बादाम को पीसकर पाउडर तैयार कर लें. फिर कद्दूकस किए हुए पनीर में यह मिश्रण और मिल्क पाउडर मिलाकर नरम डो बना लें. अब किसी घी लगे बर्तन में इस मिश्रण को फैलाएं और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें. इसे करीब एक घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने दें. बाद में मनचाहे आकार में काटकर सर्व करें.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें