बर्लिन के मशहूर LGBTQ+ इवेंट के लिए जुटे लोगों को एक वैन ने रौंद दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि बर्लिन के टियरगार्टन पार्क में ‘क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे प्राइड’ इवेंट का आयोजन किया गया था, जो कि हर साल आयोजित किया जाता है। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जर्मन मीडिया के अनुसार, घटनास्थल पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त एक सफेद गाड़ी लावारिस हालत में मिलने के बाद जर्मन अधिकारियों ने ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि यह घटना जानबूझकर की गई थी या भीड़ को सीधे निशाना बनाया गया था।
खबर अपडेट की जा रही है…