Last Updated:

Mawa Kulfi Ki Recipe: गर्मी में घर पर मावे की कुल्फी बनाई जा सकती है. इसके लिए मावा, इलायची, ड्राई फ्रूट्स और शक्कर की जरूरत होती है. इसे मिक्स करके फ्रिज में जमाने पर लगभग 3 घंटे में कुल्फी तैयार हो जाती है और यह 2-3 दिन तक खराब नहीं होती है, तो चलिए इसे बनाने की आसान सी रेसिपी जान लेते हैं.

Mawa Kulfi Ki Recipe: अगर आप भी आपके घर पर गर्मी के दिनों में कुछ ठंडा खाने का प्लान बना रहे हैं तो आप मावे की कुल्फी आपके घर पर तैयार कर सकते हैं. एक्सपर्ट कपिल का कहना है कि मावे की कुल्फी बनाने के लिए आपको मावा इलायची ड्राई फूड की जरूरत होती है और शक्कर जिससे आपकी मावे की कुल्फी बन कर तैयार हो जाएगी. आपके घर पर यह कुल्फी दो-तीन दिन तक खराब नहीं होती है. इसको आप फ्रिज में जमा सकते हैं और 3 घंटे में कुल्फी बन कर तैयार हो जाती है.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को कुल्फी की दुकान का संचालन करने वाले एक्सपर्ट योगेश साली ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के दिनों में आप घर पर भी मावे की कुल्फी तैयार कर सकते हैं. मावे की कुल्फी बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध मावा केसर और ड्राई फ्रूट और शक्कर की आवश्यकता होती है. इससे आप कुल्फी बना सकते हैं. मावे की कुल्फी की खासियत होती है कि यह गर्मी के दिनों में लोगों को बहुत पसंद आती है तो यह 3 घंटे में बनकर तैयार हो जाती है. आप इसको बनाकर आपके घर के फ्रिज में भी रख सकते हैं. इसको फ्रीजर में रखने पर यह पिघलेगी नहीं और खराब भी नहीं होगी. इस आसान विधि से अपने घर पर तैयार कर लीजिए.

ऐसे बना सकते हैं कुल्फी
एक्सपर्ट फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप भी आपके घर पर मावे की कुल्फी बनाने जा रहे हैं तो आप बाजार से 5 लीटर दूध आधा किलो मावा लेकर आइए और दूध को करीब 2 घंटे तक घोट लीजिए जिससे वह कम हो जाएगा और उसे ठंडा होते ही उसमें ड्राई फ्रूट कतरी काजू बादाम अंजीर और 200 ग्राम शक्कर मिला दीजिए. स्वाद बढ़ाने के लिए केसर भी डाल सकते हैं और आप इसको सांचे में डालकर फ्रीजर में रख दीजिए, जिससे आपकी है कुल्फी बनकर तैयार हो जाएगी. 3 घंटे में यह कुल्फी जम जाती है और करीब 3 दिन तक खा सकते हैं. घर पर बच्चे बड़े सब इसको पसंद करेंगे.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link

Write A Comment