Last Updated:

5 Vegetables Avoid in Rain: बारिश की फुहारें बेहद सुहावना होती हैं लेकिन यह मौसम कई चीजों के लिए बेहद खतरनाक है. इस मौसम में नमी बढ़ जाती है जो असंख्य कीड़े-मकौड़ें और अनगिनत सूक्ष्म जीवों के लिए वरदान है. इनमें ये पनप जाते हैं और पूरे वातावरण में फैल जाते हैं. कुछ चीजों पर ये तेजी से ग्रोथ करते हैं. इनमें ये 5 सब्जियां भी शामिल हैं. इसलिए इन 5 सब्जियों को बारिश में न ही खरीदें तो अच्छा है. देखिए ये कौन-कौन सी सब्जियां हैं.

सबसे पहले जानिए कि बारिश में बैक्टीरिया, वायरस, फफूंद, मॉल्ड जैसे अनगिनत सूक्ष्म जीवों की वृद्धि क्यों होने लगती है. दरअसल, बारिश के मौसम में हवा और मिट्टी में नमी का स्तर अत्यधिक बढ़ जाता है. यह वातवरण बैक्टीरिया, वायरस, फफूंद और सूक्ष्म परजीवियों के सबसे अनुकूल माहौल तैयार करता है. इस दौरान जगह-जगह पानी भर जाता है और इसमें तरह-तरह के असंख्य सूक्ष्मजीवों का बसेरा हो जाता है. दूषित पानी का छिड़काव होने से मिट्टी में मौजूद ये हानिकारक जीवाणु उड़कर या बहकर हरी पत्तेदार सब्जियों की सतह और बारीक दरारों में प्रवेश कर जाते हैं. धूप की कमी और ह्यूमिडिटी के कारण सब्जियों पर मौजूद पानी आसानी से नहीं सूखता जिससे सूक्ष्म जीवों को प्रचुर मात्रा में पोषण मिलता है और उनकी संख्या तेजी से दोगुनी-चौगुनी होने लगती है. 

फूलगोभी: फूलगोभी बेहद पावरफुल सब्जी है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरे होते हैं लेकिन बारिश के मौसम में इनकी पत्तियों में कीड़े-मकौड़े और सूक्ष्मजीव घुस जाते हैं. बड़े जीवों को देख पाते हैं लेकिन छोटी परजीवियों को देख पाना बहुत मुश्किल हो जाता है. नम मौसम कीटों के लिए आदर्श परिस्थितियां बनाता है. इसलिए दूषित फूलगोभी पेट में चला गया तो पेट में इंफेक्शन हो जाएगा और इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं. हालांकि बारिश में फूलगोभी को न ही खरीदें तो ज्यादा अच्छा है लेकिन अगर खरीदते हैं तो पहले इसे अच्छी तरह धोकर और गर्म पानी में नमक डाल को उबाल देना चाहिए. इससे फूलगोभी में मौजूद जीवाणु मर जाएंगे.

पत्तेदार सब्जियां : बारिश के मौसमें कई तरह के पत्तेदार सब्जियों की भरमार हो जाता है. लेकिन पालक, सलाद पत्ता, मेथी, धनिया और अन्य पत्तेदार सब्जियां बरसात के मौसम में नमी, मिट्टी और कीड़ों को सोख लेती हैं. नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया और फफूंद लगने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर इन्हें अच्छी तरह से न धोया जाए तो पेट में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. यही कारण है कि इन साग को बारिश के मौसम में नहीं खाना चाहिए. अगर खाते हैं तो इसे गर्म पानी से जरूर साफ करें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बैंगन:बैंगन के बारे में तो आप जानते ही हैं. बैंगन के अंदर बहुत कीड़े लग जाते हैं. कई बार लोग इन कीड़ों वाले हिस्से को हटा देते हैं बाकी की सब्जी बना लेते हैं. लेकिन ऐसा करना भी खतरे से खाली नहीं है. क्योंकि बैंगन के अंदर ये कीड़े असंख्य सिस्ट छोड़ देते हैं. अगर बैंगन को सही से न पकाया जाए तो ये सिस्ट पेट में जाकर विकसित होने लगते हैं जो इंफेक्शन का कारण बनते हैं. ऐसे में बाहरी छिलका बिल्कुल ठीक दिखने पर भी, अक्सर सब्जी के अंदर छोटे-छोटे कीड़े पाए जा सकते हैं.इसलिए पकाने से पहले हमेशा इस बात का ध्यान रखें.

मशरूम: ताजे मशरूम में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण वे जल्दी खराब हो जाते हैं. मानसून के दौरान नमी के कारण इनमें बैक्टीरिया और फफूंद तेजी से पनपते हैं, जिससे इनकी शेल्फ लाइफ कम हो जाती है. वहीं मशरूम स्पंज की तरह होता है. इसलिए बारिश के मौसम में हवा और मिट्टी की उच्च नमी दूषित पानी को तेजी से सोख लेता है. यह नमी फफूंद, हानिकारक बैक्टीरिया और परजीवियों के पनपने के लिए बिल्कुल अनुकूल माहौल बनाती है.ह्यूमीडिटी के कारण मशरूम में मौजूद विषैले तत्व और जीवाणु बहुत तेजी से अपनी संख्या बढ़ाते हैं. इतना ही नहीं, बारिश के दिनों में जंगली या जहरीले मशरूम उगने का खतरा भी बढ़ जाता है. इसे पहचान करना मुश्किल हो जाता है. संक्रमित या जहरीला मशरूम खाने से फूड पॉइज़निंग, पेट में संक्रमण और उल्टी-दस्त जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए बारिश के मौसम में इसे न खाएं तो ज्यादा बेहतर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment