Last Updated:
Besan Bhakar Recipe: बारिश के मौसम में लोग चटपटा और गरमागरम भोजन पसंद करते हैं. ऐसे में बेसन और भाकर एक लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और इसमें बेसन, अदरक, लहसुन, प्याज और तेल का उपयोग होता है. तो चलिए इसे बनाने का पूरा प्रोसेस जान लेते हैं.
Besan Bhakar Recipe: अगर आप भी आपके घर पर बारिश के समय में कुछ चटपटा भोजन बनाने की सोच रहे हैं तो आप बेसन और भाकर तैयार कर सकते हैं. उसको बनाने के लिए तीन से चार घंटे का समय लगता है, लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है. चूल्हे पर बनी हुई भाकर और चूल्हे पर बना हुआ बेसन सभी को भाता है. इसके लिए आपको बेसन, अदरक, लहसुन, प्याज, तेल की जरूरत होती है. भाकर बनाने के लिए आपको जवाहर या बाजरे का आटा और नमक लगता है, जिससे यह बहुत ही स्वादिष्ट भोजन बन जाता है, जैसे ही बरसात शुरू होती है तो सबसे अधिक लोग बनाकर खाना पसंद करते हैं और गरमा गरम बहुत मजेदार लगता है.
एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला वंदना से बात की तो उन्होंने बताया कि अगर आप भी आपके घर पर बरसात के दिनों में कुछ चटपटी चीज बनाने का प्लान कर रहे हैं तो आप मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर की यह चटपटी बेसन भाकर तैयार कर सकते हैं. इसको बनाना बहुत ही आसान है. इसको हर कोई पसंद करता है. ठंड के दिनों में और बरसात के दिनों में लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. आप भी आपके घर पर इसको तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए तीन से चार घंटे का समय लगता है. लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और हर कोई इसको खाना पसंद करता है.
ऐसे तैयार कर सकते हैं बेसन भाकर
अगर आप भी घर पर बेसन भाकर तैयार करने जा रहे हैं तो बाजार से सबसे पहले 500 ग्राम बेसन लेकर आए, 100 ग्राम प्याज को बारीक काट लीजिए. 50 ग्राम मिर्ची को बारीक काट लीजिए. आप एक कढ़ाई लीजिए, उसमें करीब 200 ग्राम तेल डालिए. उसको हल्का सा गर्म होने दीजिए और उसमें जीरा का तड़का लगाकर उसमें और अदरक, लहसुन का पेस्ट और इसमें आप प्याज और मिर्ची होने दीजिए. उसके बाद थोड़ा सा पानी डालकर इसमें बेसन डाल दीजिए और करीब 15 ग्राम तक नमक डाल दीजिए, जिससे आपका यह पतला बेसन तैयार हो जाएगा. भाकर तैयार करने के लिए आपको जवाहर बाजरे का 500 ग्राम आटा लेना है. उसको गर्म पानी से भीगा लेना है और आप उस से भाकर तवे पर या चूल्हे पर भी तैयार कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें