रांची: झारखंड की राजधानी रांची के घरों में खासतौर पर एक मिक्स मसाला पराठा बनाया जाता है. दरअसल, आटे में कई तरह के मसाले, जवाईन और कुछ सब्जी और प्याज मिलाई जाती है. यह खाने में इतना टेस्टी लगता है कि इसके साथ आपको अचार से लेकर सब्जी किसी भी चीज को लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह बनता बहुत ही सिंपल तरीके से है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.

आप इसे 2 मिनट में बना सकते हैं. इसे अकेले ही खा सकते हैं. रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि हम लोग घर में हर तीसरे और चौथे दिन ये बनाकर खाते हैं. अगर मान लीजिए, बाहर भारी बारिश हो रही है, सब्जी नहीं या घर में कुछ नहीं है. आप आराम से यह बना लीजिए और अचार के साथ खा लें. यह इतना टेस्टी लगता है कि एक बार में लोग 5 और 6 तक खा जाते हैं.

जानें मिक्स मसाला पराठा की रेसिपी

• इसके लिए सबसे पहले आपको आटा लेना होगा. जितना बनाना है, उस हिसाब से आप आटा ले लीजिए और फिर इसमें कई तरह के मसाले डाल दीजिए. जैसे कि जवाइन, मंगरेला डालना है, स्वाद अनुसार नमक, थोड़ा सा रिफाइन भी डाल सकते हैं.

• इसके अलावा इसमें कटा हुआ बारीक प्याज, थोड़ा सा धनिया पत्ता, थोड़ा सा हरी मिर्च, थोड़ा धनिया पाउडर, मिक्स मसाला, और थोड़ा सा हल्दी अब इन सब चीजों को डालकर हाथ से पहले अच्छे से मिला दीजिए.

• जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसमें अब आपको पानी डालकर आटे को अच्छी तरह बढ़िया से गुथ लेना है. जब आटे की तरह गुथ लेंगे तो उसके बाद आपके छोटे-छोटे लॉय करके पराठे के शेप में बेल लें.

• इसके बाद तवा में डालकर दोनों तरफ बढ़िया से पका लीजिए और हल्का सा घी डाल दीजिए. अगर आप घी नहीं खाते हैं तो रिफाइंड डाल दीजिए या ओलिव ऑयल डाल सकते हैं, जो आपको पसंद है. इसको डालते हुए पराठा बनाकर नीचे उतार लीजिए.

• लीजिए अब बनकर तैयार है आपका मिक्स मसाला पराठा. यह खाने में क्या गजब का टेस्टी लगता है. आप चाहे तो अचार ले सकते हैं वरना, इसके साथ तो किसी भी चीज की जरूरत नहीं पड़ती है, आप इसे यूं ही खा सकते हैं.



Source link

Write A Comment