होमफोटोलाइफ़फूड

बोकारो में फुसरो का फेमस इडली बर्गर, दूर-दूर से खाने आते हैं लोग, कीमत 10 रुपए

Last Updated:

Bokaro Idli Burger: अगर आप भी सादी इडली, सांभर और नारियल की चटनी खाकर बोर हो चुके हैं, तो बोकारो जिले के फुसरो बाजार में मिलने वाला इडली बर्गर आपके स्वाद को एक नया ट्विस्ट दे सकता है. अपनी चलती-फिरती इडली दुकान लगाने वाले सुनील पिछले 24 वर्षों से इडली बेच रहे हैं. अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने इडली से नई रेसिपी तैयार की. खुद की तैयार की हुई रेसिपी को उन्होंने इडली बर्गर-और इडली चाट नाम दिया है. वह इडली को उसके पारंपरिक तरीके यानी सांभर के साथ नहीं देते बल्कि इडली को नए रूप में पेश करते हैं. उनका इडली बर्गर स्थानीय लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है. कई किलोमीटर दूर से लोग स्वाद लेने आते हैं.

विक्रेता सुनील बताते हैं कि उन्होंने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए इडली से नए-नए प्रयोग शुरू किए और आज उनके स्टॉल पर सबसे ज्यादा मांग इडली बर्गर और इडली चाट की रहती है. उनके यहां ग्राहक मात्र 10 रूपये में इडली बर्गर और इडली चाट का आनंद ले सकते हैं.

इडली बर्गर बनाने की रेसिपी को लेकर सुनील ने बताया कि सबसे पहले नरम इडली को बीच से काटा जाता है. इसके बाद उसे बर्गर बन की तरह तैयार कर अंदर खास बादाम वाली चटनी की स्टफिंग भरी जाती है.

इसके बाद बारीक कटा प्याज और सलाद के छोटे टुकड़े डाले जाते हैं. आखिर में सेव और मीठी इमली की चटनी से गार्निश कर ग्राहकों को परोसा जाता है. यह इडली बर्गर खाने के लिए उनकी दुकान पर लोग जुटे ही रहते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सुनील ने बताया कि वह अपनी चलती फिरती स्टॉल फुसरो बाजार में रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लगाते हैं. वह रोजाना करीब 200 पीस इडली बर्गर कि बिक्री कर लेते हैं.

इडली बर्गर खाने पहुंचे ग्राहक रवि कुमार साह ने बताया कि वह नावाडीह के रहने वाले हैं. उनके इलाके में ऐसा स्वाद कहीं नहीं मिलता. यही वजह है कि वह करीब 13 किलोमीटर का सफर तय कर इडली बर्गर खाने के लिए आते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment