Last Updated:
Chicken Cheese Sandwich Recipe: क्या आप जल्दी में नाश्ता बनाना चाहते हैं? तो ट्राई करें यह आसान और स्वादिष्ट सैंडविच रेसिपी. इस सिंपल रेसिपी को बनाने के लिए आपको चाहिए कुछ हरी पत्तेदार सब्जियां, चिकन, चीज स्लाइस और ऊपर से मसाले. अगर आपको ओपन सैंडविच पसंद है तो इसे ओवन में भी बना सकते हैं. लेकिन अगर आप इसे सिंपल और टेस्टी तरीके से बनाना चाहते हैं, तो हमारे तरीके से ट्राई करें और मजा लें.
Chicken Cheese Sandwich: गर्मी का मौसम चल रहा है और ऐसे समय में किचन में जाना ऐसा लगता है, जैसे किसी भट्टी में जा रहे हैं. ऐसे में आपका कुछ झटपट और परिवार के साथ टेस्टी खाने का मन हो, तो चिकन चीज सैंडविच एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह ना केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. खास बात यह है कि इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और आप झटपट बनाकर किचन से भी मुक्त हो जाते हैं. साथ ही सामग्री के लिए आपको बार-बार बाजार जाने की जरूरत नहीं है, इसे बनाने की सामग्री भी आसानी से किचन में मिल जाती है.
चिकन चीज सैंडविच के लिए सामग्री
- 1 कप उबला हुआ चिकन (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- ½ कप बारीक कटा प्याज
- ½ कप दूध की मलाई
- ½ कप बारीक कटा टमाटर
- ½ कप खीरा (छोटे टुकड़ों में)
- 1 कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच मेयोनीज
- चीज स्लाइस या कद्दूकस किया हुआ चीज
- बटर और स्वादानुसार नमक
- थोड़ा काली मिर्च पाउडर
- थोड़ा लाल मिर्च पाउडर
- ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन)
- थोड़ा सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
- टोमेटो सॉस और हरी चटनी
चिकन चीज सैंडविच बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में उबला हुआ चिकन डालें. इसमें मेयोनीज, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. अगर आप सब्जियां डालना चाहते हैं, तो इस मिश्रण में बारीक कटी प्याज और शिमला मिर्च भी मिला सकते हैं. अब ब्रेड स्लाइस लें और उस पर हल्का बटर लगाएं. एक स्लाइस पर तैयार चिकन मिक्सचर फैलाएं और ऊपर से चीज स्लाइस रखें। इसके बाद दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर सैंडविच को कवर कर दें. अब तवा या सैंडविच मेकर को गर्म करें और सैंडविच को हल्का सुनहरा और क्रिस्प होने तक सेकेंय आप चाहें तो इसे बिना टोस्ट किए भी खा सकते हैं, लेकिन हल्का क्रिस्प करने से इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.
परोसने का तरीका
तैयार चिकन चीज सैंडविच को बीच से काटकर टोमैटो सॉस या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें. यह नाश्ते, टिफिन या शाम के स्नैक के लिए एक परफेक्ट डिश है. अगर आप घर पर कुछ नया और आसान ट्राई करना चाहते हैं, तो चिकन चीज सैंडविच जरूर बनाएं और परिवार के साथ इसका आनंद लें. यह सैंडविच प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद है. साथ ही, यह जल्दी बनने वाला और पेट भरने वाला ऑप्शन है, जिससे भूख भी शांत होती है और स्वाद भी मिलता है.
About the Author
पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें