Last Updated:
Tandoori Soya Chaap: भरतपुर में 50 रुपये की सोया तंदूरी चाप ने स्ट्रीट फूड लवर्स के बीच अपनी खास पहचान बना ली है. तंदूर में रोस्ट की गई मसालों से भरपूर यह चाप स्वाद में रेस्टोरेंट जैसी डिश को टक्कर दे रही है. कम कीमत, शानदार स्वाद और वेज होने के कारण युवाओं से लेकर परिवारों तक में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है.
भरतपुर में स्ट्रीट फूड का एक नया स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ता जा रहा है. खासकर फूड लवर्स के बीच 50 रुपए में मिलने वाली सोया तंदूरी चाप जबरदस्त लोकप्रिय हो रही है. कम कीमत में शानदार टेस्ट मिलने के कारण यह स्ट्रीट फूड युवाओं से लेकर परिवारों तक की पहली पसंद बनता जा रहा है.
शहर के कई प्रमुख चौराहों और बाजारों में लगने वाले छोटे-छोटे स्टॉल्स फास्ट फूड लवर्स की पहली पसंद बन गए है. इनके से ही एक यह तंदूरी चाप आसानी से मिल रही है. खास बात यह है कि इसे तंदूर में पकाकर मसालों के साथ परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसे खाने को भी टक्कर देता है. यही वजह है कि शाम होते ही इन स्टॉल्स पर लोगों की भीड़ लग जाती है.
सोया तंदूरी चाप को खास मसालों, दही और मलाई के साथ मिक्स किया जाता है. जिसके बाद इसे तंदूर में अच्छी तरह से रोस्ट किया जाता है. इसके ऊपर डाली जाने वाली चटनी और मसाला इसका स्वाद और भी बढ़ा देता है. खाने में यह नॉनवेज जैसा फ्लेवर देता है, लेकिन पूरी तरह से वेज होने के कारण हर कोई इसे पसंद कर रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
खास बात यह है कि जहां रेस्टोरेंट में इसी तरह की डिश 150 से 250 रुपए तक मिलती है. वहीं भरतपुर के स्ट्रीट वेंडर्स इसे सिर्फ 50 रुपए में उपलब्ध करा रहे हैं. कम बजट में स्वादिष्ट खाने की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन चुका है.
भरतपुर में सोया तंदूरी चाप एक नया फूड ट्रेंड बनकर उभर रहा है. सस्ती कीमत शानदार स्वाद और आसानी से उपलब्धता के चलते यह स्ट्रीट फूड आने वाले समय में और भी ज्यादा लोकप्रिय हो सकता है. फूड लवर्स के लिए यह जगह अब एक नई फेवरेट डेस्टिनेशन बनती जा रही है.