Last Updated:

Butter Chicken Recipe : नॉनवेज खाने वालों का बटर चिकन हमेशा से फेवरेट रहा है. इसकी क्रीमी, मक्खन से भरपूर ग्रेवी और मसालों की हल्की खुशबू से किसी के मुंह में भी पानी आ सकता है. यह डिश न ज्यादा तीखी होती है और न ही फीकी, बल्कि इसका स्वाद एकदम बैलेंस्ड होता है. लोकल 18 ने अलीगढ़ के मेडिकल रोड स्थित शालीमार रेस्टोरेंट के हेड शेफ वफा निजामी से इसकी रेसिपी जानी. वे बताते हैं कि यह डिश खास मौकों और मेहमानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

अलीगढ़. भारतीय खाने की दुनिया में बटर चिकन का नाम बड़े शौक से लिया जाता है. इसकी क्रीमी, मक्खन से भरपूर ग्रेवी और मसालों की हल्की खुशबू इसे हर उम्र के लोगों की पसंद बना देती है. यह डिश न तो ज्यादा तीखी होती है और न ही फीकी, बल्कि इसका स्वाद एकदम बैलेंस्ड होता है, जो इसे हर मौके के लिए परफेक्ट बनाता है. चाहे घर पर खास मेहमान आए हों या आप खुद कुछ स्पेशल खाने का मन बना रहे हों, बटर चिकन हमेशा एक शानदार ऑप्शन रहता है. आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

लोकल 18 से अलीगढ़ के मेडिकल रोड पर स्थित शालीमार रेस्टोरेंट के हेड शेफ वफा निजामी बताते हैं कि बटर चिकन एक मशहूर भारतीय डिश है, जो अपनी क्रीमी ग्रेवी और हल्के मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धोकर दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और नींबू के रस के साथ मेरिनेट किया जाता है. इस मेरिनेशन को कम से कम 1–2 घंटे या बेहतर स्वाद के लिए रातभर के लिए रख देना चाहिए. इसके बाद चिकन को तंदूर, ओवन या पैन में हल्का सा सेक लिया जाता है ताकि उसका स्वाद और भी बढ़ जाए.

कैसे बनाएं ग्रेवी

शेफ निजामी कहते हैं कि ग्रेवी तैयार करने के लिए एक पैन में बटर गर्म करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी और इलायची डालकर खुशबू आने तक भूनें. फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं और उसमें टमाटर की प्यूरी मिलाएं. जब मसाला अच्छे से पक जाए और तेल अलग होने लगे, तब उसमें काजू का पेस्ट, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें. इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकने दें ताकि ग्रेवी गाढ़ी और रिच बन जाए.

10 मिनट धीमी आंच

हेड शेफ वफा निजामी बताते हैं कि अंत में तैयार चिकन को इस ग्रेवी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और उसमें क्रीम और थोड़ा सा कसूरी मेथी डालें. इसे 5–10 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर आपस में मिल जाएं. ऊपर से थोड़ा बटर डालकर गार्निश करें और गरमा-गरम नान या चावल के साथ सर्व करें. यह डिश खास मौकों और मेहमानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment