Omega 3 Rich Chutney : बिजी लाइफ और बिगड़ते खान-पान की आदतों के बीच खुद को हेल्‍दी रखना काफी चैलेंजिंग होता है. ऐसे में हेल्‍दी रहने के लिए हम अक्सर महंगे सप्लीमेंट्स का सहारा लेते हैं, जबकि असली खजाना हमारी रसोई में ही छिपा होता है. अगर आप अपनी डल स्किन (Dull Skin) और कमज़ोर डाइजेशन से परेशान हैं, तो अलसी, तिल और नाइजर सीड्स (कारले) से बनी यह खास चटनी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. यह चटनी न केवल आपके साधारण से दाल-चावल के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है, बल्कि यह शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी को भी दूर करता है.

इसमें इस्तेमाल होने वाले बीज जैसे काला और सफेद तिल, अलसी और नाइजर सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं.

क्यों है यह चटनी खास?
तिल (सफेद और काले)
प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं. काला तिल विशेष रूप से एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने और बालों व त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद करता है. वहीं, नाइजर सीड्स (Niger Seeds) में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 और लिनोलिक एसिड होता है, जो हार्ट को हेल्‍दी बनाता है और शरीर की सूजन (Inflammation) को कम करता है. अलसी (Flaxseeds) को तो सुपरफूड माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर और प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 पाचन को सुधारने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मददगार होते हैं.

चटनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:

बीज: 2 बड़े चम्मच अलसी, 2 बड़े चम्मच सफेद तिल, 1 बड़ा चम्मच काला तिल, 3 बड़े चम्मच सूखा नारियल (खोपरा).
मसाले: 12-14 मेथी दाने, एक चुटकी हींग, 2 चम्मच साबुत धनिया, 3-5 सूखी लाल मिर्च, 1 कप ताजी करी पत्तियां.
अन्य: 2 चम्मच मूंगफली का तेल, नमक (स्वादानुसार), आमचूर पाउडर, स्वादानुसार थोड़ी चीनी और 3-4 लहसुन की कलियां.

बनाने की विधि: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
बीजों को भूनें:
सबसे पहले एक कड़ाही में अलसी को तब तक सूखा भूनें (Dry Roast) जब तक कि वह चटकने न लगे. इसके बाद इसे एक बाउल में निकाल लें. अब उसी कड़ाही में सफेद तिल, काला तिल और नाइजर सीड्स को धीमी आंच पर भूनें और अलसी वाले बाउल में डाल दें.
नारियल और मसालों की तैयारी: कड़ाही में सूखे नारियल को हल्का भूरा होने तक भूनें. अब मूंगफली का तेल गरम करें और उसमें मेथी दाना, हींग और धनिया डालें. इसमें सूखी लाल मिर्च और धुली हुई करी पत्तियां डालकर तब तक भूनें जब तक पत्तियां कुरकुरी न हो जाएं.
ऐसे पीसें: मिश्रण के ठंडा होने पर सबसे पहले बीजों और नारियल को दरदरा पीस लें. इसके बाद मसालों, करी पत्ता, नमक और आमचूर को एक साथ पीसें. अगर आप लहसुन का उपयोग कर रहे हैं, तो हींग और चीनी को छोड़ सकते हैं.
स्टोर करें: सभी पिसे हुए मिश्रण को एक साथ मिलाएं और नमक-मिर्च एडजस्ट करें. इस स्वादिष्ट चटनी को आप एयरटाइट कंटेनर में तीन सप्ताह तक स्टोर कर सकते हैं.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment