महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में चल रहे विकास कार्यों, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।
केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण
मुख्यमंत्री फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य के विभिन्न विकास प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र को देश की विकास यात्रा में अग्रणी बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं और योजनाओं के लिए केंद्र से निरंतर सहयोग का आग्रह भी किया।
पीएम मोदी देश के सफल नेतृत्वकर्ता
मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सफल नेतृत्वकर्ता हैं। भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई चर्चा अत्यंत सकारात्मक और मार्गदर्शक रही।
पीएम मोदी को राज्य के विकास कार्यों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को महाराष्ट्र के विभिन्न विकास प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं पर चर्चा की। हमेशा की तरह उनकी मुलाकात नई ऊर्जा देने वाली रही। विकास से जुड़े विषयों पर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन और महाराष्ट्र को मिला उनका मजबूत समर्थन हमारे लिए प्रेरणादायी है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभारी हूं।’
पीएम मोदी के साथ इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस मुलाकात के दौरान महाराष्ट्र में निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, रोजगार सृजन, कृषि, उद्योग, परिवहन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से महाराष्ट्र के विकास को और गति मिलेगी तथा राज्य के नागरिकों को इसका व्यापक लाभ मिलेगा।
विकास के मुद्दों पर रही ये मुलाकात
सीएम देवेंद्र फडणवीस की पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात पूरी तरह राज्य के विकास के मुद्दों पर ही रही। सीएम फडणवीस ने केंद्र द्वारा मिल रहे सपोर्ट के प्रति पीएम मोदी का आभार भी जताया।
ये भी पढ़ें: