होमफोटोलाइफ़फूड

मूंग दाल की चटनी का देसी स्वाद, प्रोटीन से भरपूर और बनाने में बेहद आसान

Last Updated:

Moong Dal Chutney Recipe: अगर आप रोज एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो मिथिलांचल की पारंपरिक मूंग दाल की चटनी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. कम मसालों और घरेलू सामग्री से बनने वाली यह देसी रेसिपी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. प्रोटीन युक्त मूंग दाल, कच्चा प्याज, हरी मिर्च, नींबू और सरसों के तेल से तैयार होने वाली यह चटनी खासकर गरमा-गरम रोटी के साथ बेहद पसंद की जाती है और ग्रामीण इलाकों में आज भी रात के भोजन का अहम हिस्सा मानी जाती है.

मिथिलांचल अपनी अनूठी खान-पान परंपराओं के लिए जाना जाता है. यहां लोग अक्सर भोजन के साथ तरह-तरह के भक्का, तरुआ और स्वादिष्ट चटनियां बनाते हैं. जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं मिथिला की खास मूंग दाल की चटनी की रेसिपी. जिसका स्वाद लाजवाब होता है. यह सेहत के लिए फायदेमंद है.

मिथिला में इन दिनों मूंग दाल की चटनी खूब पसंद की जा रही है. हाल ही में खेतों से मूंग की नई फसल निकली है और लोग इसे साल भर के लिए स्टोर कर रहे हैं. मूंग की चटनी खासतौर पर गरम-गरम रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसीलिए यहां ग्रामीण इलाकों में लोग इसे रात के खाने में बनाना ज्यादा पसंद करते हैं.

सबसे पहले साबुत मूंग को सूखे तवे या कढ़ाई में बिना तेल के हल्का गर्म (भून) लें. भूनने से इसमें एक बेहतरीन देसी सोंधापन आ जाता है. इसके बाद मूंग को कुकर में थोड़े पानी के साथ 4-5 सीटी लगाकर उबाल लें (चाहे तो किसी खुले बर्तन में भी उबाल सकते हैं). जब मूंग अच्छी तरह पक जाए, तो इसे एक प्लेट में निकाल लें. अब इसमें स्वादानुसार नमक, बारीक कटा कच्चा प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा सा कच्चा सरसों तेल और नींबू का रस मिला लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन सभी सामग्रियों को हाथ से अच्छी तरह मैश करते हुए मिला लें. घृत (घी) लगी गरम-गरम रोटी के साथ इस मूंग की चटनी का स्वाद लें. यकीन मानिए इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे. इसे बनाने में मात्र 20 से 25 मिनट का समय लगता है.

ग्रामीण क्षेत्रों में इसे रात के भोजन में काफी पसंद किया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से यह चटनी बेहद लाभकारी है. इसमें किसी भी तरह के मसाले या अत्यधिक तेल का प्रयोग नहीं होता. मूंग में भरपूर प्रोटीन होता है, तो वहीं इसमें मिलाया गया नींबू (विटामिन-सी), कच्चा प्याज, हरी मिर्च और सरसों का तेल पाचन और स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment