Which dal is most nutritious and healthy: देश में दाल हर दिन हर घर में बनती है और खाई जाती है. कई वेरायटी और रंगों की दालें होती हैं और सभी के अपने-अपने फायदे होते हैं. दाल में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जिसमें प्रोटीन भरपूर होता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी हमेशा दाल को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें प्रोटीन बहुत होता है. जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, उनके लिए प्रोटीन का मुख्य सोर्स हैं ये पौष्टिक दालें. सदियों से इन्हें ताकत और पोषण का अच्छा स्रोत माना जाता है. विज्ञान भी मानता है कि दालें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. हर दाल के अपने अलग सेहत लाभ होते हैं. कुछ दालें हड्डियों को मजबूत बनाती हैं, कुछ पाचन सुधारती हैं. कुछ दिल को हेल्दी रखती हैं. चलिए जानते हैं यहां कौन सी दालें किस तरह से सेहत को पहुंचाती हैं फायदे…
उड़द दाल
उड़द दाल (Urad Dal) पोषण के लिहाज से बेहद समृद्ध मानी जाती है. इसमें प्रोटीन के अलावा आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं.
उड़द दाल के फायदे
मांसपेशियों को मजबूत बनाती है.
लंबे समय तक पेट भरा रखने में सहायक है.
वजन नियंत्रित करने में मददगार.
हड्डियों को मजबूती देने में लाभकारी.
शरीर को ऊर्जा प्रदान करने वाले बी-विटामिन का अच्छा स्रोत.
कुल्थी दाल
कुल्थी दाल (Horse Gram) जिसे हॉर्स ग्राम भी कहा जाता है, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होती है.
कुल्थी दाल के फायदे
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद.
शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम करने में सहायक.
ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार.
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, जो कोशिकाओं की सुरक्षा करते हैं.
मसूर दाल
मसूर दाल (Masoor Dal) आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत मानी जाती है.
मसूर दाल के फायदे
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है.
एनीमिया की समस्या करे दूर.
जल्दी पचने वाली दाल, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के लिए बेहतर.
दिल को स्वस्थ रखने में सहायक.
बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार.
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ाती.
चना दाल
चना दाल (Chana Dal) में प्रोटीन के साथ कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम और आयरन भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. : ऊर्जा और ताकत का अच्छा स्रोत है चना दाल.
चना दाल के फायदे
मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है.
शरीर की कमजोरी कम करने में सहायक होती है.
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए.
लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है.
शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में लाभकारी है.
मूंग दाल
मूंग दाल (Moong Dal) को सबसे हल्की दालों में गिना जाता है. हल्की और आसानी से पचने वाली दाल है.
मूंग दाल के फायदे
आसानी से पच जाती है.
गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है.
पोटैशियम दिल और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद है.
मांसपेशियों की मरम्मत में सहायक.
फोलेट और मैग्नीशियम से भरपूर.
अरहर दाल
अरहर दाल (Toor Dal) भारतीय घरों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली दालों में शामिल है. इसमें फोलेट, आयरन और प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं.
अरहर दाल के फायदे
नई कोशिकाएं बनाने में मदद करती है.
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद.
शरीर को जरूरी प्रोटीन उपलब्ध कराती है.
ऊर्जा बनाए रखने में सहायक.
रोजाना दाल खाने के क्या हैं फायदे?
शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है.
पाचन बेहतर रहता है.
लंबे समय तक ऊर्जा बनी रहती है.
दिल और हड्डियों की सेहत को फायदा मिलता है.
वजन नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.