Last Updated:
Arjuna Ksheerpaka for heart health: हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है हार्ट फ्रेंडली डाइट का सेवन करना वरना आप हार्ट डिजीज के रोगी हो बन जाएंगे. आप आयुर्वेदिक चाय अर्जुन क्षीरपाक कुछ दिनों तक पीकर देखिए. आपका हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सब नॉर्मल रहेगा. जानिए, इस आयुर्वेदिक चाय को बनाकर पीने के फायदे.
हेल्दी हार्ट के लिए आयुर्वेदिक चाय.
Ayurvedic tea for heart: आजकल कम उम्र में ही लोगों को हार्ट की बीमारी हो जा रही है. 30-35 साल के लोगों को हार्ट अटैक आ रहा है, जो देखने में बिल्कुल फिट और हेल्दी नजर आते हैं. नाचते-गाते, खेलते, वर्कआउट करते लोगों की जान चली जा रही है. ऐसे में आपको अपनी सेहत के प्रति जरा सी भी लापरवाही बरतने से बचना होगा. हार्ट को हेल्दी रखना चाहते हैं तो खानपान, एक्सरसाइज, रेगुलर बॉडी चेकअप करना जरूरी है. साथ ही आप हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक चाय का भी सेवन कर सकते हैं. यह एक पारंपरिक दूध से बनने वाला काढ़ा है, जिसे आयुर्वेद में अर्जुन क्षीरपाक (Arjun Ksheerpaka) कहते हैं. यह हार्ट, रक्त संचार, धड़कन, एंजायटी, हृदय की कमजोरी और उच्च रक्तचाप को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर कारगर है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसर ने एक पोस्ट में अर्जुन क्षीरपाक की रेसिपी शेयर की है और इसे सेवन का तरीका, फायदे बताए हैं.
अर्जुन क्षीरपाक बनाने के लिए सामग्री
1 छोटा चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर
1 कप दूध
4 कप पानी
अर्जुन क्षीरपाक बनाने की रेसिपी
-एक बर्तन को गैस पर रखें. इसमें पानी डालें. फिर दूध और अर्जुन पाउडर डालें।
– इसे धीमी आंच पर उबालें.
-तब तक उबालते रहें, जब तक मात्रा लगभग 1 कप न रह जाए.
-अब इसे एक कप में छानकर गर्म पिएं.
View this post on Instagram