Last Updated:

अगर घर में कोई हरी सब्जी नहीं है और कुछ झटपट लेकिन स्वादिष्ट बनाने का मन है, तो राजस्थानी सेव-टमाटर की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. तीखे मसालों, टमाटर की हल्की खटास और कुरकुरी सेव से तैयार होने वाली यह पारंपरिक डिश इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसका स्वाद रोटी, पराठे या बाजरे की रोटी के साथ शानदार लगता है.

Zoom

सेव-टमाटर की सब्जी

राजस्थान का खानपान अपने तीखे मसालों और अनोखे स्वाद के लिए देशभर में मशहूर है. यहां की कई पारंपरिक रेसिपी ऐसी हैं, जिन्हें बिना ज्यादा सब्जियों के भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. उन्हीं में से एक है सेव-टमाटर की सब्जी. यह रेसिपी खासतौर पर उन दिनों के लिए पसंद की जाती है, जब घर में सब्जियां कम हों या कुछ अलग स्वाद खाने का मन हो.

इस सब्जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें टमाटर की खटास, मलाई की क्रीमीनेस और मसालों का तीखापन एक साथ मिलता है. आखिर में डाली गई मोटी सेव ग्रेवी का स्वाद अपने अंदर समेट लेती है, जिससे हर निवाला बेहद लाजवाब लगता है. अगर आप खाने में राजस्थानी फ्लेवर पसंद करते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment