X

मानसून बनाए राजस्थान की ‘बादल-बूंदी कढ़ी’, स्वाद ऐसा कि बनाएंगे बार-बार

 

arw img

Badal Boondi Kadhi Recipe: मानसून की फुहारों के बीच अगर कुछ गरमागरम और देसी खाने का मन हो तो राजस्थान की पारंपरिक ‘बादल-बूंदी कढ़ी’ बेहतरीन विकल्प है. दही, बेसन और सुगंधित मसालों से तैयार इस खास कढ़ी में मुलायम बूंदी डालकर धीमी आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है. ऊपर से देसी घी का तड़का इसकी खुशबू को और भी बढ़ा देता है. जीरा राइस, सादे चावल या बाजरे की रोटी के साथ परोसी जाने वाली यह रेसिपी बारिश के मौसम का मजा दोगुना कर देती है. इसे एक बार खाने के बाद हर कोई दोबारा बनाने की फरमाइश जरूर करेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment