Last Updated:
Tawa Egg Pulao Recipe In Hindi: रात के बासी चावल को फेंकने की जरूरत नहीं, इससे आप टेस्टी तवा एग पुलाव तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी बहुत ही आसान है, कुछ मसालों और किचन में रखी सब्जियों के साथ इसे आप फटाफट बनाकर रायते के साथ खा सकते हैं. तो चलिए सीखते हैं तवा अंडा पुलाव को बनाने का तरीका.
Tawa Anda Pulao Ki Recipe: कई बार रात का खान सुबह बच जाता है. यदि खाना खराब न हो तो इन्हें फेंकने से अच्छा होता है शॉर्टकट रेसिपी तैयार करना. ऐसे में अगर अक्सर आपके घर में चावल बच जाता है, तो तवा अंडा पुलाव जरूर ट्राय करें. यह एक स्वादिष्ट स्ट्रीट-स्टाइल राइस डिश है, जिसे बचे हुए चावल, अंडे और मसालों से आसानी से बनाया जा सकता है. पाव भाजी मसाला, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन और सब्जियों का स्वाद इसे बहुत ही लाजवाब बनाता है.
इसमें ऊपर से डाले गए नरम स्क्रैम्बल्ड एग और उबले अंडे के टुकड़े स्वाद को और बढ़ा देते हैं. इसे बनाना आसान है और यह ऑफिस लंच या रात के हल्के खाने के लिए एक अच्छा विकल्प है. बस एक तवा और कुछ सामग्री से यह जल्दी तैयार हो जाता है. यहां आप इसकी पूरी रेसिपी को जान सकते हैं-
तवा अंडा पुलाव बनाने के लिए सामग्री
– 3 कप उबले बासमती चावल
– 3 उबले अंडे (कटे हुए)
– 3 फेंटे हुए अंडे (थोड़ा नमक मिलाकर)
– 3 टेबलस्पून तेल
– 2 टेबलस्पून मक्खन
– 1 टीस्पून जीरा
– 1 कप कटा प्याज
– ⅓ कप शिमला मिर्च
– 1 टेबलस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
– 2–3 हरी मिर्च
– ½ टीस्पून हल्दी
– ½ कप कटे टमाटर
– 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1 टीस्पून चिली फ्लेक्स
– 1½ टीस्पून धनिया पाउडर
– 1 टीस्पून पाव भाजी मसाला
– नमक स्वादानुसार
– ¼ कप पानी
– ½ कप हरी मटर
– 2 टेबलस्पून केचप
– 1 टेबलस्पून नींबू का रस
– 3 टेबलस्पून हरा धनिया
बनाने की आसान विधि
– सबसे पहले तवा गरम करें और उसमें तेल या मक्खन डालें.
– फिर जीरा डालें, और चटकने पर प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
– अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा पकाएं.
– इसके बाद हल्दी, टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, धनिया पाउडर, पाव भाजी मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
– थोड़ा पानी डालें और मसाले को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न दिखे.
– अब इसमें केचप, नींबू का रस और हरी मटर डालकर कुछ मिनट पकाएं.
– मसाले को एक तरफ करें और बीच में फेंटे हुए अंडे डालकर हल्का स्क्रैम्बल करें.
– फिर अंडों को मसाले में अच्छे से मिला दें.
– आखिर में उबले चावल, उबले अंडे के टुकड़े और हरा धनिया डालकर धीरे-धीरे मिलाएं.
– 2–3 मिनट ढककर पकाएं ताकि सभी फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.
– अब आपका गरमा-गरम तवा अंडा पुलाव तैयार है. इसे रायते के साथ परोसें और मजा लें.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें