Last Updated:
Kamal Gatta Sabzi Recipe: अगर आप रोज़ की सब्जियों से कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कमल गट्टे की सब्जी बेहतरीन विकल्प है. यह पारंपरिक भारतीय व्यंजन कम मसालों और आसान विधि से घर पर तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले कमल गट्टों को अच्छी तरह साफ कर उबाल लें, फिर प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और मसालों की ग्रेवी तैयार करें. इसके बाद उबले हुए कमल गट्टे डालकर कुछ देर पकाएं. यह सब्जी रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. स्वाद के साथ यह पोषक तत्वों से भरपूर भी होती है और परिवार के लिए एक बेहतरीन हेल्दी डिश साबित होती है.
भीलवाड़ा: अगर आप रोज़ाना घर पर बनने वाली आलू, भिंडी या लौकी जैसी सब्जियों से बोर हो गए है औऱ ऐसी सब्जियों की जगह कुछ अलग और स्वादिष्ट बना कर खाना चाहते हैं. आज हम आपको बारिश के सीजन में आने वाली एक ऐसी सब्जी से रूबरू करवा रहे हैं. सिर्फ बारिश के सीजन में ही बाजार में दिखाई देती है और घर परबनाई जाती हैं. बारिश के सीजन में कमल गट्टे की सब्जी काफी पसंद की जाती है. यह सब्जी आलू , भिंडी ,लौकी की के मुकाबले स्वादिष्ट और आसानी से बन जाती है.
इसका स्वाद हल्के मसालों के साथ बेहद लाजवाब लगता है और इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ आसानी से परोसा जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब्जी घर पर कम समय और कम मेहनत में तैयार हो जाती है. स्वाद के साथ-साथ कमल गट्टा पोषण से भी भरपूर होता है, इसलिए यह खाने में जितना स्वादिष्ट है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है.
कमलगट्टे की सब्जी कैसे बनाएं
भीलवाड़ा की तम्मना कंवर ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि परिवार के लोग रोज-रोज सिंपल सब्जी खाकर बोर हो जाते हैं. बारिश के सीजन में बाजार और मंडी में कमलगट्टे की आवक अच्छी होती है यह एक ऐसी सब्जी है जो बारिश के मौसम में ही बाजार में दिखाई देती है. इसकी सब्जी काफी स्वादिष्ट होती है. कमल गट्टे की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कमल गट्टे को अच्छी तरह धोकर पतले गोल टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूनें. अब इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं. फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं और कुछ देर भूनने के बाद कटे हुए टमाटर डाल दें. जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं, तब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और थोड़ा गरम मसाला डालकर मसालों को अच्छे से पकाएं. अब इसमें कटे हुए कमल गट्टे डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. आखिर में हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें.
सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते
कमल गट्टे की सब्जी का स्वाद हल्का मसालेदार, थोड़ा कुरकुरा और बेहद अलग होता है. इसकी खास बनावट इसे दूसरी सब्जियों से अलग पहचान देती है. अगर आप इसमें थोड़ा दही या ताजी मलाई मिलाकर ग्रेवी तैयार करें, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. वहीं, सूखी सब्जी के रूप में भी इसे बनाया जा सकता है, जो पराठे या पूड़ी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. घर में मेहमान आए हों या सप्ताहांत पर कुछ नया बनाने का मन हो, तो यह सब्जी सभी को पसंद आ सकती है. इसका अनोखा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आकर्षित करता है. स्वाद के अलावा कमल गट्टा सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है. इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. इसमें विटामिन-सी, विटामिन-बी, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी खनिज मौजूद होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत बनाने और ऊर्जा बनाए रखने में सहायक होते हैं. नियमित और संतुलित मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें