Healthy Kadhi Recipe: आपके घर में कढ़ी-चावल अक्सर बनते हैं और अब वही पुराना स्वाद थोड़ा बोर करने लगा है, तो इस बार कुछ नया ट्राई करने का समय आ गया है. कढ़ी भारतीय खाने का ऐसा हिस्सा है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं. लेकिन आमतौर पर इसमें तले हुए पकौड़े डाले जाते हैं, जिससे यह काफी भारी हो जाती है. ऐसे में अगर वही कढ़ी ज्यादा पौष्टिक, हल्की और प्रोटीन से भरपूर बन जाए तो स्वाद के साथ सेहत का भी पूरा फायदा मिल सकता है. ‘हेमंत की रसोई’ की यह खास रेसिपी इसी सोच पर आधारित है. इसमें तले हुए पकौड़ों की जगह पनीर और सोयाबीन बड़ी का इस्तेमाल किया गया है.

इससे कढ़ी का स्वाद पहले से ज्यादा क्रीमी और भरपूर बनता है. खास बात यह है कि इसे बनाना भी आसान है और इसमें ज्यादा तेल की जरूरत नहीं पड़ती, अगर आप फिटनेस का ध्यान रखते हैं, बच्चों के लिए हेल्दी खाना बनाना चाहते हैं या रोज की रसोई में कुछ अलग जोड़ना चाहते हैं, तो यह हाई-प्रोटीन कढ़ी आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकती है.

दही और पनीर से तैयार करें क्रीमी बेस
इस रेसिपी की सबसे खास बात इसका बेस है. सबसे पहले मिक्सी के जार में ताजा दही, पनीर के टुकड़े और थोड़ा पानी डालें. इसे अच्छी तरह पीस लें ताकि एकदम स्मूथ मिश्रण तैयार हो जाए. पनीर मिलाने से कढ़ी का स्वाद काफी रिच हो जाता है और इसमें प्रोटीन भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि यह कढ़ी सामान्य कढ़ी से अलग और ज्यादा पौष्टिक बनती है.

बेसन और मसालों का सही संतुलन रखें
अब इस मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें. इसमें बेसन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और स्वाद के मुताबिक नमक डालें. इसके बाद मथानी या व्हिस्क से अच्छी तरह फेंटें. ध्यान रखें कि बेसन की एक भी गुठली न बचे. जितना स्मूथ घोल होगा, कढ़ी का स्वाद उतना ही बेहतर आएगा.

तड़का देगा असली स्वाद
अब कड़ाही में थोड़ा सा घी या तेल गर्म करें. इसमें मेथी दाना, राई, साबुत जीरा, करी पत्ता, हींग और साबुत लाल मिर्च डालें. मसालों को धीमी आंच पर हल्का भूनें. यही तड़का पूरी कढ़ी की खुशबू और स्वाद को खास बनाता है.

इमेज AI

सोयाबीन बड़ी को ऐसे करें तैयार
तड़का तैयार होने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब पहले से उबली हुई सोयाबीन बड़ी डालें और करीब पांच मिनट तक मसालों के साथ पकाएं. इससे बड़ी के अंदर तक मसालों का स्वाद पहुंच जाता है और खाने में हर निवाला मजेदार लगता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

धीमी आंच पर पकाना है सबसे जरूरी
अब तैयार किया गया दही, पनीर और बेसन का घोल धीरे-धीरे कड़ाही में डालें. इस दौरान लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. एक उबाल आने के बाद गैस धीमी कर दें और करीब 15 से 20 मिनट तक पकने दें. धीमी आंच पर पकने से कढ़ी का स्वाद गहरा हो जाता है और इसकी बनावट भी शानदार बनती है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment