Last Updated:

Tamarind drink: गर्मी के दिनों में कुछ ठंडा पीने का प्लान बना रहे हैं तो आप अपने घर पर इमली का पना तैयार कर सकते हैं. मसालेदार इमली का पना पीने से दिनभर शरीर का तापमान बना रहता है और बॉडी फुर्तिली रहती है. गर्मी के दिनों में डॉक्टर भी इमली का पना पीने की सलाह देते हैं.

बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के निर्माण में गर्मी के दिनों में सबसे अधिक लोग ऐसी चीज पीना पसंद करते हैं कि जिससे शरीर का तापमान बना रहे हैं और बीमार ना पड़े. उसमें से एक है इमली का पना. गर्मी के दिनों में डॉक्टर भी इमली का पना पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि शरीर का जिससे तापमान बना रहता है. यदि आप भी आपके घर पर इमली का पना बनाने जा रहे हैं तो आप बहुत आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आपको इमली गुड़ जीरा और बर्फ का इस्तेमाल करना होता है यह करीब 10 दिन तक खराब नहीं होता है.

लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी गर्मी के दिनों में कुछ ठंडा पीने का प्लान बना रहे हैं तो आप आपके घर पर इमली का पना तैयार कर सकते हैं. यह इमली का पना गर्मी के दिनों में लोग सबसे अधिक पीना पसंद करते हैं. इसको बनाने के लिए आपको पकी हुई इमली, गुड़, शक्कर, जीरा, सेंधा, नमक और जलजीरा की आवश्यकता होती है. जिससे आपका पना बनकर तैयार हो जाएगा. आप इसको फ्रिज में भी रख सकते हैं और इसमें बर्फ डालकर भी पी सकते हैं. डॉक्टर भी गर्मी के दिनों में इमली का पना पीने की सलाह देते हैं.

ऐसे कर सकते हैं तैयार
यदि आप भी आपके घर पर इमली का पना बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप बाजार से आधा किलो इमली लेकर आइए. उसे साफ कर लीजिए और उसे करीब 1 लीटर पानी में भिगोकर रख दीजिए. उसे 12 घंटे तक पानी में रहने दीजिए. उसके बाद उसे एक कपड़े में छान लीजिए छने हुए पानी में आप 20 ग्राम सेंधा नमक, 10 ग्राम पिसा हुआ जीरा और 10 ग्राम जलजीरा पाउडर डालकर आप उसे फ्रिज में रख सकते हैं. उसमें बर्फ डालकर भी उसको पी सकते हैं. जिससे शरीर का तापमान बना रहता है और पाचन शक्ति को मजबूत करता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment